Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गांधीजी से जुड़े किसी एक स्थान का भ्रमण जरूर करें देशवासीः मोदी
देश

गांधीजी से जुड़े किसी एक स्थान का भ्रमण जरूर करें देशवासीः मोदी

August 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी किसी न किसी एक जगह की यात्रा जरूर करें। चाहें वह दिल्ली, पोरबंदर, चंपारण या वर्धा ही क्यों न हो, सभी को एक न एक जगह की यात्रा करनी चाहिए और उस स्थान से जुड़ी तस्वीरें और उन पर अपने विचार व्यक्त कर सोशल मीडिया पर साझा करें।
मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ महीनों पहले वह गुजरात में स्थित दांडी गए थे। आजादी के आंदोलन में ‘नमक सत्याग्रह’, दांडी, एक बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण बदलाव का क्षण और स्थान है। दांडी में उन्होंने महात्मा गाँधी को समर्पित अति-आधुनिक एक संग्रहालय का उद्घाटन किया था। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वह आने वाले समय में महात्मा गांधी से जुड़ी कोई–न–कोई एक जगह की यात्रा जरूर करें। यह कोई भी स्थान हो सकता है जैसे पोरबंदर, साबरमती आश्रम, चंपारण, वर्धा का आश्रम या दिल्ली में महात्मा गांधी से जुड़े हुए स्थान हो। उन्होंने कहा कि लोग ऐसी जगहों पर जाए तो अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा जरुर करें। ताकि, अन्य लोग भी उससे प्रेरित हों और उसके साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने वाले दो-चार वाक्य भी लिखिए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर जाने के बाद आपके मन के भीतर से उठे हुए भाव, किसी भी बड़ी साहित्य रचना से, ज्यादा ताक़तवर होंगे और हो सकता है आज के समय में, आपकी नज़र में, आपकी कलम से लिखे हुए गांधी का रूप, शायद ये मौजूदा समय में ज्यादा अनुकूल लगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर के अवसर पर आने वाले समय में बहुत सारे कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों की योजना भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि गुजरात के हरीपुरा में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था जहां पर सुभाष चन्द्र बोस के अध्यक्ष चुने होने की घटना इतिहास में दर्ज है। कांग्रेस के हरिपुरा सत्र से पहले 1937-38 में महात्मा गांधी ने शांति निकेतन कला भवन के तत्कालीन प्रधानाचार्य नन्द लाल बोस को आमन्त्रित किया था। गांधी जी चाहते थे कि वे भारत में रहने वाले लोगों की जीवनशैली को कला के माध्यम से दिखाए और उनकी इस कला का प्रदर्शन अधिवेशन के दौरान हो। ये वही नन्द लाल बोस है जिनकी कलाकृति हमारे संविधान की शोभा बढ़ाती है। संविधान को एक नई पहचान देता है। उनकी इस कला साधना ने संविधान के साथ-साथ नन्द लाल बोस को भी अमर बना दिया है। उनके इस अनमोल कलाकारी की वेनिस में जबरदस्त चर्चा हुई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन
Next Article श्रीनगर सचिवालय पर अब सिर्फ तिरंगा, राज्य का झंडा हटाया गया

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.