Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहने पर विपक्ष ने की ट्रम्प की आलोचना
देश

मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहने पर विपक्ष ने की ट्रम्प की आलोचना

September 25, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहे जाने के बाद राजनीतिक हलकों से लेकर सोशल मीडिया तक में व्यापक प्रतिक्रिया हुई है। बहुत से लोगों ने ट्रम्प के कथन को भारत की विरासत और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असद्दुदीन औवेसी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहकर देश की विरासत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प एक अनपढ़ (कम जानकार) व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के इतिहास की कोई जानकारी नहीं है।

औवेसी ने कहा कि मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहना गलत है, क्योंकि उनकी तुलना महात्मा गांधी से नहीं की जा सकती। महात्मा गांधी की तुलना नेहरू और पटेल से भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बात वह प्रधानमन्त्री के विवेक पर छोड़ देते हैं कि वह ट्रम्प के कथन को स्वीकार करते हैं या नहीं। ओबैसी ने इस सम्बन्ध में मोदी से स्वयं स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया है। औवेसी ने कहा कि कुछ सीमा तक मोदी की तुलना अमेरिकी रॉक स्टार एल्विस प्रेस्ली से करना सही है। दोनों में एक समानता है, प्रेस्ली अपने गीत गायन और मोदी अपने भाषण से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

ओवैसी ने इस प्रकरण में केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के बयान की तीखी आलोचना की है। जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस तरह की बात करते हैं तो सभी भारतीयों को इस पर गर्व करना चाहिए। पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘फादर ऑफ इंडिया’ जैसे शब्दों से सराहना की है। अगर किसी भारतीय को इस पर गर्व नहीं होता है तो उन्हें लगता है कि वह व्यक्ति स्वयं को भारतीय नहीं मानता।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा है कि भारत के लोग ज्ञानवान, विवेकशील और समझदार हैं। वे जानते हैं कि उनका फादर ऑफ नेशन कौन है। उनको बाहर का कोई नेता नहीं समझा सकता। फादर ऑफ नेशन एक ही व्यक्ति हो सकता है। अहिंसा, मानवता, करुणा, प्रेम, विश्व बंधुत्व को मानता हो। इसके लिए महात्मा गांधी सबसे उपयुक्त हैं और हम सबके फादर ऑफ नेशन हैं। वो भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पूजनीय हैं।

ट्रम्प का यह बयान ट्वीटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस नेता संजय झा का कहना है कि यह पहली बार नहीं जब प्रधानमंत्री मोदी को ‘फादर ऑफ नेशन’ कहा गया है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी भी यही बात कह चुकी हैं। उनका कहना है कि मोदी को यह खिताब दिए जाने की आलोचना होना पूरी तरह सही है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि तो क्या अब अमेरिकी तय करेंगे कि राष्ट्रपिता कौन है? उन्होंने आरोप लगाया कि फासीवादी लोगों ने हमारे लोगों से बौद्धिक तर्क लूटा है। सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा ने मिलकर आने वाली पीढ़ियों और उनकी सोच को भी बिगाड़ दिया है।

एक व्यक्ति नरेन्द्र सिंह राजावत लिखते हैं कि वह व्यक्तिगत तौर पर मानते हैं कि ‘फादर ऑफ नेशन’ की जगह ‘सन ऑफ इंडिया’ प्रधानमंत्री मोदी के लिए बेहतर शब्द है।

ट्रम्प ने मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र भवन में वार्ता के पहले एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमन्त्री को ‘फादर आफ नेशन’ की संज्ञा दी थी। ट्रम्प के अनुसार मोदी ने देश में वैमनस्य, अशांति और विभाजन को दूर किया है। मोदी के लोकप्रिय व्यक्तित्व से चमत्कृत ट्रम्प ने उनकी तुलना अमेरिका के सर्वाधिक लोकप्रिय रहे रॉक स्टार एल्विस प्रेस्ली से भी की। उन्होंने कहा मोदी वैसे ही रॉक स्टार हैं जैसे कि अमेरिका में ‘एल्विस प्रेस्ली’ था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसहकारी बैंक घोटाले में पवार बोले- जांच में ईडी का करेंगे पूरा सहयोग
Next Article अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.