Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » योगी सरकार के तीन साल पर विपक्ष ने की माइनस जीरो मार्किंग
देश

योगी सरकार के तीन साल पर विपक्ष ने की माइनस जीरो मार्किंग

March 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तीन साल पूरा होने पर विपक्ष ने तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार के कामकाज की माइनस जीरो मार्किंग की है। सरकार के तीन साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी उपलब्धियों को गिनाया, वहीं विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार ने तीन साल में कुछ भी नया नहीं किया।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि तीन साल के दौरान योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता बेहाल हो गई। इस सरकार ने वर्ष 2019 के शुरुआत में ही प्रयाग के अर्ध कुम्भ को कुम्भ कहकर सनातन धर्म का अपमान किया और कानून व्यवस्था के मामले में पूरी दुनिया में प्रदेश को बदनाम किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक को टिप्पणी करनी पड़ी कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल असत्य बोलती है। काम कुछ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में न तो किसी को रोजगार मिला और न ही विकास के कोई नये काम हुए।

चौधरी ने आरोप लगाया कि इस सरकार जनता का जमकर उत्पीड़न किया गया। यदि किसी ने आवाज उठाई तो यह सरकार लाठी चलाकर लोगों की आवाज बंद कर देती है। यह पूछने पर कि तीन साल पूरा होने पर योगी सरकार को दस नंबर में से वह कितना देंगे, सपा नेता ने कहा, ‘माइनस जीरो’।

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने भी योगी सरकार के तीन साल पूरा होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस सरकार के पास कहने को कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में केवल मुख्यमंत्री योगी की तानाशाही चल रही है। न तो विकास का कोई कार्य हो रहा है और न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस शासन में किसान, मजदूर, युवा सभी परेशान हैं।

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार के तीन साल होने पर मुख्यमंत्री के दावों पर तंज कसा है। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘‘यूपी की भाजपा सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। झूठ से भरे इस रिपोर्ट कार्ड में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए हैं, लेकिन उन्नाव की भयावह घटना के बाद आज लखीमपुर की घटना ने महिला सुरक्षा के दावे के पोल खोल दिए। आखिर सरकार कब जागेगी ?’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेंगलुरु : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया, फिर छोड़ा
Next Article कोरोना वायरस को लेकर भजन गायक नरेंद्र चंचल का गाना सोशल मीडिया पर वायरल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.