Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 05:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हताशा में पाकिस्तान, दुनिया ने पहचाना उसका दोहरा चरित्र : विदेश मंत्रालय
देश

हताशा में पाकिस्तान, दुनिया ने पहचाना उसका दोहरा चरित्र : विदेश मंत्रालय

January 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को कहा कि दुनिया अब पाकिस्तान के दोहरे मानदंडों को समझ गई है कि एक तरफ वह खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है और दूसरे तरफ अन्य देशों में आतंक फैलाता है। अब पाकिस्तान में इसके चलते एक हताशा पैदा हो रही है और वह अपना आक्रोश प्रदर्शित कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि दावोस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की टिप्पणियों में कुछ भी नया नहीं था। उनकी ओर से आये बयान विरोधाभासी एवं तथ्यात्मक तौर पर गलत हैं।

Advertisement Advertisement

रवीश ने कहा कि पाकिस्तान अगर वास्तव में शांति और सामान्य संबंध चाहता है तो उसे गंभीरता के साथ इसके लिए अनुकुल माहौल बनाना चाहिए। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भटकाने का प्रसास कर रहा है और भ्रामक और भय पैदा करने वाले बयान दे रहा है। पाकिस्तान को इससे बाज आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने यहां की चुनौतियों का सामना करना चाहिए और किसी अन्य देश को उनके यहां के मामलों पर सलाह देने से बचना चाहिए।

इसके अलावा आतंक को फंडिंग को लेकर पाकिस्तान पर एफएटीएफ के चल रहे मामले पर प्रवक्ता ने कहा कि भारत तकनीकी मामले में अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता और अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि एफएटीएफ अक्टूबर में कह चुका है कि पाकिस्तान आतंकवाद की फंडिंग रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। उन्हें लगता है कि एफएटीएफ पाकिस्तान पर कोई उचित फैसला लेगा।

वहीं गणतंत्र दिवस पर भारत के खिलाफ लंदन में होने वाले प्रदर्शनों को लेकर प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले भी एक घटनाक्रम में भारतीय उच्चायोग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इसको लेकर ब्रिटेन के साथ काफी जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। ब्रिटेन सरकार को भारतीय उच्चायोग और वहां काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति भारत की चिंताओं को अवगत कराया गया है। उनसे कहा गया है कि प्रशासन इस बात का ध्यान रखे की कोई अप्रिय घटना न हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम ने बुरुगुलीकेरा घटना जांच के लिए एसआईटी गठन का दिया निर्देश
Next Article जनरल नरवणे का दुश्मन के मंसूबों को नाकाम करने का आह्वान

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.