Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूलाने लगे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़ी कीमतें, देखें अपने शहर का रेट
देश

रूलाने लगे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़ी कीमतें, देखें अपने शहर का रेट

October 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें अब बेकाबू हो गई हैं. आज यानी शनिवार को तेल कंपनियों द्वारा दोनों की कीमतों में लगातार पांचवे दिन बढ़ोत्तरी की गई. कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक के आंकड़ें को भी पार कर गए हैं. ऐसे में आम-आदमी की दिक्कतें खासा बढ़ गई हैं.

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज (शनिवार) यानी 09 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं. IOCL द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक आज देशभर में फिर से पेट्रोल के दाम में 30 पैसे तो डीजल के दाम में 35 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (09 अक्टूबर) को पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी में पेट्रोल 103.84 तो डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम पूरे देश में सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए हैं. मुंबई में पेट्रोल 109.83 तो डीजल 100.29 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया.

24 सितंबर से अब तक डीजल की कीमत में 3 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. जबकि पेट्रोल 28 सितंबर से अब तक 2 रुपये 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है. इस महीने में अब तक सिर्फ एक दिन (04 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे हैं. बाकी के दिनों में ईधन की कीमतों में इजाफा देखा गया.

हर रोज अपडेट होती है  पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो हो जाएँ सावधान: फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय ने चीटिंग कर उड़ाए 50 हजार रुपये, अपनाई ये ट्र‍िक
Next Article शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिले विधायक लंबोदर महतो, शिक्षा क्षेत्र को लेकर हुई बातें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.