Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मन की बात : प्रधानमंत्री ने नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान
देश

मन की बात : प्रधानमंत्री ने नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

September 26, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व नदी दिवस के मौके पर नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के मद्देनजर देश भर के लोगों का साल में कम से कम एक बार ‘नदी उत्सव’ मनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 81वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिये नदियां एक भौतिक वस्तु नहीं बल्कि एक जीवंत इकाई है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में तो नदियों में जरा सा प्रदूषण करने को भी गलत बताया गया है। उन्होंने कहा कि हम नदियों की सफाई और उन्हें प्रदूषण से मुक्त करने का काम सबके प्रयास और सबके सहयोग से कर ही सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘नमामि गंगे मिशन’ भी आज आगे बढ़ रहा है तो इसमें सभी लोगों के प्रयास, एक प्रकार से जन-जागृति, जन-आंदोलन, उसकी बहुत बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल एक विशेष ई-नीलामी चल रही है। ये इलेक्ट्रॉनिक नीलामी उन उपहारों की हो रही है, जो मुझे लोगों द्वारा दिए गये हैं। इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वो ‘नमामि गंगे’ अभियान के लिए ही समर्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम बहुत से दिन मनाते हैं, लेकिन एक और दिन है जिसे हमें मनाना चाहिए। यह ‘विश्व नदी दिवस’ है। उन्होंने कहा कि यह भारत की परम्पराओं से बहुत सुसंगत है। हम सदियों से जिस परम्पराओं से हम जुड़े हैं उससे यह जोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि माघ मास के आगमन के साथ ही हमारे देश में बहुत से लोग पूरे एक महीने तक गंगा या अन्य नदियों के तट पर कल्पवास करते हैं। नदियों का स्मरण करने की परंपरा आज भले लुप्त हो गई हो या कहीं बहुत अल्पमात्रा में बची हो लेकिन पहले के समय में घरों में नहाते समय नदियों को याद करने की प्रथा थी।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां कहा गया है, “पिबन्ति नद्यः, स्वय-मेव नाम्भः अर्थात् नदियां अपना जल खुद नहीं पीती, बल्कि परोपकार के लिये देती हैं।” गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में पानी की कमी का उल्लेख करते हुए जल संचयन के जुड़े पर्वों का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी बात को छोटी बात मानने की गलती नहीं करनी चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े-बड़े परिवर्तन आते हैं और अगर हम महात्मा गांधी के जीवन की तरफ देखेंगे तो महसूस करेंगे कि छोटी-छोटी बातों की उनके जीवन में कितनी बड़ी अहमियत थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जन-आन्दोलन बनाने का काम किया था। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वाधीनता के सपने के साथ जोड़ा। आज इतने दशकों बाद, स्वच्छता आन्दोलन ने एक बार फिर देश को नए भारत के सपने के साथ जोड़ने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में साबरमती तट पर महात्मा गांधी द्वारा बनाए गये साबरमती आश्रम के पास साबरमती नदी सूख गयी थी। साल के 6-8 महीने पानी नजर ही नहीं आता था लेकिन अब नर्मदा नदी और साबरमती नदी को जोड़ दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआठ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला
Next Article एयरफोर्स कर्मी ने आफिस में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.