Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » साईं जन्म स्थल विवाद: शिरडी बंद होने से सड़कों पर सन्नाटा
देश

साईं जन्म स्थल विवाद: शिरडी बंद होने से सड़कों पर सन्नाटा

January 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मुंबई। साईं बाबा के समर्थकों ने महाराष्ट्र सरकार के एक फैसले के खिलाफ जंग छेड़ दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील को ठुकरा कर शिरडी ग्राम सभा ने रविवार को बंद कर रखा है। हालांकि साईं मंदिर खुला है। ऐसे में मंदिर में साईं के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर अच्छी-खासी तादाद देखी जा रही है। कतार में खड़े होकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शिरडी बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और दुकानें बंद हैं।

सीएम की ओर से साईं जन्मभूमि पाथरी शहर के लिए विकास निधि के ऐलान के बाद उठा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।साईं बाबा के जन्म स्थान को लेकर साईं समर्थक इसे आस्था का सवाल मानकर लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए हैं। शिरडी और पाथरी को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ने के आसार हैं। हालांकि इस बीच विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बातचीत की इच्छा जताई है।

मुख्यमंत्री के बयान से शिरडी के लोग नाराज
शिरडी में आज से आहूत अनिश्चितकालीन बंद का असर यहां साफ दिखाई दे रहा है। साईं भक्तों का आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। शिरडी में ग्रामीणों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद ये फैसला किया गया है। साईं मंदिर के पूर्व ट्रस्टी अशोक खांबेकर ने कहा कि साई बाबा ने अपने जन्‍म व धर्म के बारे में किसी को नहीं बताया। वे सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे। उद्धव ठाकरे की ओर से गलत जानकरी दी गई। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री को साई सत चरित्र के अध्‍ययन की सलाह दी। भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि बन्द को भाजपा का पूरा समर्थन है। मुख्यमंत्री को साईं बाबा के पाथरी में जन्मस्थान होने के बयान को वापस लेना चाहिए।

पैकेज का ऐलान
साईं के जन्म स्थान को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है लेकिन 9 जनवरी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परभणी जिले के पाथरी को साईं के जन्म स्थान की हैसियत से विकसित करने के लिए 100 करोड़ के पैकेज का ऐलान कर दिया। इसके बाद से ही ये विवाद भड़क गया है । उद्धव से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पाथरी को लेकर ऐसा ही ऐलान किया था। 2018 में साईं समाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा था, ‘पाथरी साईं बाबा का जन्म स्थान है। मैं पाथरी के विकास के लिए काम करूंगा।’

उल्लेखनीय है कि साईं बाबा के बारे में जानकारियां बहुत सीमित हैं। यहां तक कि उनके धर्म और परिवार के बारे में भी लोगों के अपने-अपने दावे हैं। साईं बाबा की जन्म स्थली पाथरी में होने के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जबकि शिरडी साईं की कर्मभूमि है। दोनों की अपनी-अपनी अहमियत है। शिरडी निवासी अपनी कमाई बंटने के डर से पाथरी का विरोध कर रहे हैं। परभणी जिले के पाथरी में साईं बाबा के जन्म स्थान के नाम पर मंदिर बन गया तो देश भर से आने वाले साईं भक्तों का एक हिस्सा उधर भी सिर झुकाने पहुंचेगा और शिरडी में बरसने वाली इस दौलत पर भी असर पड़ेगा। आस्था के नाम पर छप्पर फाड़कर बरसती इसी दौलत का तकाजा है कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने भी साईं के खिलाफ धर्मयुद्ध छेड़ रखा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुंबई मैराथन: दिल का दौरा पड़ने से एक धावक की मौत
Next Article निर्भया कांड के दोषियों की सजा माफ करने की इंदिरा जयसिंह की अपील निंदनीय : भाजपा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.