Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मध्‍यप्रदेश में फिर शिव ‘राज’ आज ही ले सकते हैं शपथ
देश

मध्‍यप्रदेश में फिर शिव ‘राज’ आज ही ले सकते हैं शपथ

March 23, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। मध्‍यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ‘सिंहासन की कुर्सी पर, फिर शिवराज-फिर शिवराज’ का नारा गूंजने वाला है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के इस्‍तीफा देने के बाद भाजपा में अब तक यह तय नहीं हो पा रहा था कि अगला सीएम कौन होगा, पर अब आलाकमान की सर्वसम्‍मति पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवराज सिंह चौहान के नाम पर बनी है। सोमवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि आज शाम होने जा रही भाजपा विधायक दल की महत्‍वपूर्ण बैठक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं। उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
उधर, इसके बाद राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। वे 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं। शिवराज के अलावा अब तक अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार सीएम रहे हैं। इस बार शिवराज के साथ-साथ नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा के नाम की भी चर्चा थी।

मध्‍यप्रदेश में राज्य में शिवराज को ‘मामा’ कहा जाता है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह सत्ता नहीं बचा पाए थे। चौहान मध्‍यप्रदेश में अपनी संगठन क्षमताओं के कारण से बार-बार जीत हासिल करने वाले भाजपा नेताओं में शीर्ष पंक्तियों में गिने जाते हैं।उन्‍होंने मध्‍य प्रदेश को एक ऐसे राज्य के रूप में स्थापित किया जिसने कृषि, पर्यटन परिवहन जैसे कई क्षेत्रों में सराहनीय प्रगति की है। उन्‍हें सत्‍ता परिवर्तन के बीच निर्धारित घटनाओं के लिए भी जिम्‍मेदार माना जाता है जिसके परिणाम स्‍वरूप कल तक कांग्रेस के दिग्‍गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया का विद्रोह हुआ और जिस कारण से कमलनाथ सरकार यहां गिर सकी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के चलते भोपाल में आगामी 31 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है। भाजपा ने भी 25 मार्च तक अपनी सभी बैठकों को निरस्त कर दिया गया था लेकिन अब भाजपा ने सोमवार शाम 6.00 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायशुमारी की जाएगी। मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम चर्चा में है, लेकिन शिवराज सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगने की संभावना अधिक है, क्योंकि वे लगातार तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बैठक के बाद भाजपा आज ही राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी वाणी कपूर
Next Article कोरोना का खतरा, देश के 19 राज्यों को किया गया बंद

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.