Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 07:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अयोध्या: मंदिर निर्माण से पहले राम जन्मभूमि परिसर में हुआ शिव का रुद्राभिषेक
देश

अयोध्या: मंदिर निर्माण से पहले राम जन्मभूमि परिसर में हुआ शिव का रुद्राभिषेक

June 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अयोध्या। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पहले सारी विघ्न बाधा समाप्त करने के लिए जन्मभूमि परिसर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भगवान शशांक शेखर का रुद्राभिषेक हुआ।रामनगरी के संतों के साथ रुद्राभिषेक का नेतृत्व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष मणिरामदास छावनी के महन्त नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने किया। राम जन्मभूमि परिसर में यह पहला मौका है, जब 28 वर्षों​ के बाद किसी तरह का धार्मिक अनुष्ठान किया गया।

यह मंदिर और शिवलिंग मौजूदा समय में अत्यधिक जीर्णशीर्ण अवस्था में है। राम मंदिर निर्माण में किसी भी तरह की और बाधा आगे उत्पन्न न हो और निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। इसी को लेकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। बुधवार को राम जन्मभूमि परिसर में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित कुबेर टीला पर प्रातः शिव की आराधना करके रुद्राभिषेक अनुष्ठान ढाई घंटे से ज्यादा समय तक चला। रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति दोपहर में की गई। कुबेर टीला पर स्थित शशांक शेखर के मंदिर में अभिषेक करने के बाद महंत कमल नयन दास ने कहा कि कुबेर टीला पर भगवान शिव स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हो अखंड, सभी रहे सुखी और प्रसन्न, कोरोना वायरस जल्द दूर हो, भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर जल्द तैयार हो, इसी कामना के साथ रुद्राभिषेक किया है।

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण शुरू होने के विषय पर उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि में अंदर कोई भी निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ। केवल शिव की आराधना के लिए हम परिसर में आए थे। उन्होंने कहा कि पूर्व के दिनों में हम रामलला के दर्शन करने के लिए गए थे। कुबेर टीला पर भगवान शिव जी दिखाई पड़े। पुराना मंदिर जीर्णशीर्ण अवस्था में गिरा हुआ है। हमारी इच्छा हुई भगवान शिव जी का अभिषेक किया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना के बिना और उनको प्रसन्न किए बिना इच्छित फल की प्राप्त नहीं होती है। करोड़ों तप और पूजा की जाए, लेकिन जब तक भगवान शिवजी की आराधना नहीं की जाती है, तब तक फल की प्राप्ति नहीं होती।

प्रधानमंत्री कर सकते हैं मंदिर निर्माण का शिलान्यास
महंत कमल नयन दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि अभी समय निश्चित नहीं हुआ है। शीघ्र ही समय निश्चित होगा और उन्हें शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दिल्ली में प्रवास कर रहे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अयोध्या में मंदिर निर्माण की गतिविधियों की जानकारी देंगे और शिलान्यास के लिए आमंत्रित भी करेंगे जिसकी संभावित तिथि 2 जुलाई रखी गई है। राम जन्मभूमि परिसर में 11 मई से हो रहे समतलीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। गत 8 जून को रामकोट स्थित राम कचहरी चारों धाम में ट्रस्ट का कार्यालय भी खोला गया है। यहीं से मंदिर निर्माण की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा बन, लोगों की मदद में जुटे हैं टोनी जैन
Next Article अफगानिस्तान की मशहूर मज़ार ए शरीफ़ मस्जिद में 1,000 कबूतरों की भूख से मौत

Related Posts

Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.