Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एसकेएम और भाजपा ने लिया मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय
देश

एसकेएम और भाजपा ने लिया मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय

September 28, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

गंगटोक। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में तीन सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। तीन निर्वाचन क्षेत्रों में से भाजपा दो सीट और एसकेएम एक सीट से चुनाव लड़ेगी। भाजपा गंगटोक और मार्ताम-रूम्तेक निर्वाचन क्षेत्र से तथा एसकेएम पोकलोक-कामरांग निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह जानकारी एसकेएम और भाजपा नेतृत्व ने शनिवार को गंगटोक में संयुक्त तौर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर दी।
एसकेएम पार्टी के प्रवक्ता तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जेकब खालिंग ने कहा कि एसकेएम ने सिक्किम, सिक्किम की जनता और देश के हित में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। एसकेएम पार्टी ने भाजपा को कभी अपना विरोधी दल नहीं माना। उन्होंने कहा कि केंद्र में सिक्किम के कई मांगे लंबित है, जिसे भाजपा ने पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एसकेएम ने सिक्किम के लिम्बू और तमांग जनजाति के लिए राज्य विधानसभा में सीट आरक्षण, सिक्किम के पुराने सब्जेक्ट धारकों को भी आयकर छूट की सुविधा, छुटे हुए 11 समुदायों को जनजाति की मान्यता, धारा-371एफ की पूर्ण सुरक्षा आदि मांगों को रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ सुमधुर संबंध स्थापित करके ही उक्त मांगों को पूरा किया जा सकता है। इसी प्रकार सिक्किम के विकास के लिए भी केंद्र सरकार का आर्शीवाद आवश्यक है। इन विषयों को ध्यान में रखते हुए एसकेएम ने आगामी उप चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है।
भाजपा के सिक्किम चुनाव प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि आज से सिक्किम के लिए नई युग की शुरुआत हुई है। सिक्किम में पहली बार केंद्र और राज्य सरकार ​मिलकर काम करने को तैयार हुए हैं। इसे डबल इंजन का सरकार कहा जाता है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि एसकेएम और भाजपा मिलकर सिक्किम की जनता के हित में काम करेगी। एक प्रश्न के जवाब में प्रभारी नवीन ने कहा कि भाजपा चाहती है कि वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने रहे, इसलिए भाजपा गठबंधन के लिए तैयार हुई है।
संवाददाता सम्मेलन में एसकेएम पार्टी के प्रवक्ता सोनाम वेंचुंगपा भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा पदाधिकारियों ने उनका पार्टी में स्वागत किया। वह गत चुनाव में एसकेएम पार्टी के मार्ताम-रूम्तेक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार भी थे। उनके भाजपा में शामिल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि मार्ताम-रूम्तेक निर्वाचन क्षेत्र में प्रस्तावित उप चुनाव में वह भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसके अतिरिक्त गंगटोक और पोकलोक-कामरांग निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव होना है। आगामी 21 अक्टूबर को उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। भाजपा और एसकेएम के अनुसार रविवार तक वे अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत 
Next Article रविवार से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.