Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिवसेना के तंज के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से जाकर मिले सोनू सूद
देश

शिवसेना के तंज के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से जाकर मिले सोनू सूद

June 9, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाकर मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने रविवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे आदित्य और मंत्री असलम शेख भी वहां मौजूद थे। इनके बीच कोरोना राहत कार्यों को लेकर बात हुई। इस बारे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी।

सोनू ने आदित्य ठाकरे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिलकर बहुत अच्छा लगा, मेरे प्रवासी भाइयों को उनके परिवारों से मिलाने में मदद के लिए दिए गए हर तरह के समर्थन के लिए आपका धन्यवाद।’ बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने सोनू पर तंज कसते हुए उनके द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों को राजनीति से प्रेरित बताया था।

Advertisement Advertisement

आदित्य बोले- कोविड राहत कार्यों पर चर्चा हुई

दोनों के बीच हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सोनू सूद से मिलकर खुशी हुई और दोनों ने सबकी ओर से किए जा रहे कोविड राहत कार्यों को लेकर चर्चा की। गलतफहमियों की कोई जगह नहीं है, लेकिन जो है वो लोगों की मदद करने की प्रतिबद्धता है।’

संजय राउत ने सोनू पर कसा था तंज

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार सुबह पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए सूद पर तंज कसते हुए उन्हें भाजपा के एजेंट की तरह बताया था और लिखा था कि अभिनेता को ‘महात्मा’ सूद बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने सोनू के इंतजामों पर सवाल खड़े करते हुए इसमें राजनीतिक साजिश की आशंका जताई थी। उन्होंने लिखा था, वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर मिलेंगे और ‘मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर’ बन जाएंगे। उन्होंने ‘महात्मा सोनू’ के अचानक उठने पर सवाल उठाए थे और कहा था कि ये सब एक मिलीभगत है, इस सांठगांठ में सोनू सूद को हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है, ताकि महाराष्ट्र सरकार इसके आगे कमजोर दिखे।

मुलाकात के बाद भी किया ट्वीट

सोनू सूद और उद्धव ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के बाद संजय राउत ने एक बार फिर ट्वीट करते हुए सूद पर तंज कसा। इस बार उन्होंने लिखा, ‘आखिर सोनू सूद को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पता मिल ही गया, वो मातोश्री पहुंच गए। जय महाराष्ट्र।’ शिवसेना शायद इस वजह से भी नाराज थी कि सूद ने राज्यपाल से तो मुलाकात कर ली थी, लेकिन सीएम के पास नहीं गए थे।

सोनू ने दिया था इशारों में जवाब

राउत के आरोपों के बाद सोनू ने दो ट्वीट करते हुए इशारों-इशारों में उन्हें जवाब भी दिया था, उन्होंने बताया कि वे ये काम सीधे दिल से कर रहे हैं। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी राज्य सरकारों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस प्रक्रिया में मेरा साथ दिया l मुझे और मेरे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। जय हिन्द l’

वहीं एक अन्य ट्वीट में सोनू ने लिखा था, ‘मेरे सभी प्रवासी भाइयों और बहनों के साथ मेरी यात्रा सबसे खास रही हैl यह सीधे मेरे दिल से है। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक जब भी किसी ने मुझ तक पहुँचने की कोशिश की, मैंने अपने पूरे प्रयासों को उन्हें उनके परिवारों के साथ पुनर्मिलन की मदद में लगा दी और यह मैं करते रहूँगाl’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी सरकार 2.0 की उपलब्धियां घर-घर तक पहुँचाएगी भाजपा, दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी और धर्मपाल सिंह करेंगे अभियान की शुरुआत
Next Article झारखंड से श्रमिकों को बाहर भेजने के लिए पहले राज्य सरकार करेगी एमओयू

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.