Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सियासी अनिश्चितता व अपराध के चलते सुर्खियों में राज्‍य सरकार
देश

सियासी अनिश्चितता व अपराध के चलते सुर्खियों में राज्‍य सरकार

August 30, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली: झारखंड आजकल विभिन्न कारणों से सुर्खियों में है। एक ओर जहां राज्य की सियासत में अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं अंकिता हत्याकांड राज्य की दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था की वास्तविकता बयां करती है। इस बीच चतरा में एकतरफा प्यार में एक किशोरी पर एसिड अटैक की वारदात का खुलासा हुआ है। इतना ही नहीं दुमका में दलित उत्पीड़न की घटना ने सूबे को और भी बदनाम कर दिया है।

पहले बात करते हैं राज्य की राजनीति की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लाभ के पद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता जानी तय मानी जा रही है। इस बाबत भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को अपना मंतव्य भेज दिया है। राज्यपाल ने भी अपनी संस्तुति दे दी है। कभी भी इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।

हार्स ट्रेडिंग के भय से सभी विधायकों को एक जगह सुरक्षित रखा जा रहा है

इस द्वंद्व के बीच सियासी हलचल बढ़ गई है। यूपीए के दल राज्यपाल से बार-बार आग्रह कर रहे हैं कि स्थिति साफ की जाए लेकिन असमंजस बरकरार है। फिलहाल, मुख्यमंत्री सोरेन और यूपीए के विधायक इस मामले के हर पहलुओं पर बार-बार मंथन कर रहे हैं। सोरेन पार्टी विधायकों के लगातार संपर्क में हैं। हार्स ट्रेडिंग के भय से सभी विधायकों को एक जगह सुरक्षित रखा जा रहा है। सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाने की पूरी तैयारी है।

झारखंड की इस सियासी हलचल के बीच दुमका में अंकिता हत्याकांड ने और भी आग लगा दिया है। दुमका जिले में 23 अगस्त को 12वीं की छात्रा अंकिता सिंह पेट्रोल डालकर जला दी गई। रिम्स में इलाज के दौरान पांचवें दिन उसकी मौत हो गई। राज्य की यह आग पूरे देश में फैल गई। झारखंड हाई कोर्ट ने आज इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी रांची पहुंची और बुधवार को पीड़ित परिजनों से बातचीत करेगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी पीड़ित को देखने आज रिम्स पहुंचे

दुमका की आग अभी थमी नहीं कि चतरा जिले में भी किशोरी पर एसिड अटैक की वारदात का खुलासा हुआ है। घटना बीते चार अगस्त की है। एकतरफा प्यार में संदीप ने काजल पर तेजाब फेंक दिया। हालत नाजुक में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी पीड़ित को देखने आज रिम्स पहुंचे। मंत्री ने जरूरत पड़ने पर काजल को एयरलिफ्ट करने की बात कही है। पीड़ित के परिजनों ने अंकिता के जैसे ही त्वरित न्याय की मांग की है।

अभी यह सब बवाल चल ही रहा है कि पलामू जिले में एक समुदाय विशेष के लोगों ने महादलित समाज के 50 घरों पर बुलडोजर चलवा दिया है। इन लोगों के साथ मारपीट भी हुई है। सभी पीड़ित आशियाने की तलाश में दर-ब-दर भटक रहे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करा दिया है। साथ ही पीड़ितों को दोबारा बसाने की कवायद भी शुरू कर दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपावर सब स्टेशन में आग से मची अफरा-तफरी
Next Article पुलिस के जवान की संदिग्ध मौत

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.