Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home »  राज्य सरकार आर्थिक दिवालियापन के कगार पर 
देश

 राज्य सरकार आर्थिक दिवालियापन के कगार पर 

August 29, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दुर्ग:  प्रदेश सरकार आर्थिक दिवालियापन के कगार पर खड़ी है। प्रदेश की जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उपरोक्त बातें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा सोमवार को दुर्ग में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

भाजपा की रणनीति स्पष्ट है 24 तारीख को देखा होगा। पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ में हुंकार भरी थी। 24 तारीख को इस प्रदेश के तरुणाई ने अंगड़ाई ली। भूपेश सरकार के कुशासन के खिलाफ कांग्रेसी सरकार के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने जन घोषणा पत्र में प्रदेश के 10 लाख बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देना का वादा किया था। रोजगार नहीं देने पर ढाई हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री से जानना चाहते हैं कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किन किन जिलों में कहां-कहां कितने लोगों को रोजगार दिया है। कितने लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।

auto

भूपेश सरकार की दमनकारी नीति है

आंदोलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध होने के सवाल पर चंदेल ने कहा कि यह भूपेश सरकार की दमनकारी नीति है। छत्तीसगढ़ में कोई आपातकाल नहीं लगा है। सभी को आंदोलन करने की आजादी है। लोकतंत्र है, प्रजातंत्र है, प्रजातंत्र में सभी को आंदोलन करने की स्वतंत्रता है। प्रजातंत्र को जो भी कुचलने का प्रयास करता है, 2003 में भी हुआ था भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर घड़ी चौक में युवा मोर्चा के आंदोलन में लाठीचार्ज हुआ था। उस समय भी तरुणाई ने अंगड़ाई ली थी और वह लावा तत्कालीन कांग्रेस सरकार को ले डूबा था। घोषणापत्र उठाकर देख लीजिए 36 वादे किए थे। उसमें बेरोजगारी भत्ता देने का वादा शामिल है।

शराबबंदी करने के लिए गंगाजल उठाकर कसम खाई

पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने के लिए गंगाजल उठाकर कसम खाई थी। भूपेश सरकार ने कांग्रेस सरकार ने गंगाजल का अपमान किया है। गंगाजल का अपमान करने वाले को छत्तीसगढ़ की जनता छोड़ेगी नहीं। नक्सलवाद के सवाल पर चंदेल ने कहा कि 15 साल के शासनकाल में नक्सलवाद में कमी आई थी । परंतु आज नक्सलवादी खुलेआम कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार है वह हमारी सरकार उनकी इतनी हिमाकत है कि वह सरकार को हमारी सरकार कह रहे हैं। इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि नक्सलवाद में इजाफा हुआ है। बढ़ोतरी हुई है जितने भी मुठभेड़ हो रहे हैं वह फर्जी है।

प्रदेश सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा दिए गए बयान पर चंदेल ने कहा कि आश्चर्यजनक बात है कि सिंहदेव चुनाव घोषणा पत्र के प्रभारी थे और अपनी जिम्मेदारी से वह बच नहीं सकते। उन्होंने कहा था कर्मचारियों व अधिकारियों को हम केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र के समान भाड़ा देंगे। अब अपने वादे को पूरा करें। प्रदेश सरकार आर्थिक दिवालियापन के कगार पर खड़ी हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिवंगत अंकिता के परिजनों उपलब्ध कराई गई दस लाख मुआवजा राशि
Next Article अंकिता हत्याकांड की जांच से हटाए गए डीएसपी नूर मुस्तफा

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.