Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 06:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवारों के घरों में लगाए गए नल, गोवा बना हर घर जल प्रमाणित राज्य
देश

देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवारों के घरों में लगाए गए नल, गोवा बना हर घर जल प्रमाणित राज्य

August 19, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवारों के घरों में नल लगा कर जल शक्ति मंत्रालय ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। जल जीवन मिशन के तहत 10 करोड़ घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही देश के तीन राज्यों एवं 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में हर घर जल योजना के तहत 100 प्रतिशत घरों में पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इनमें गोवा, तेलंगाना और हरियाणा के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल है।

जल शक्ति मंत्रालय के मुताबिक हर घर नल-जल के तहत पंजाब में 99.9 प्रतिशत, गुजरात में 97.03 प्रतिशत, बिहार में 95.51 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 94.88 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल लगा दिए गए हैं। 7 अगस्त को गोवा व दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव देश में पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं

auto

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी। दो साल पहले तक गांवों में केवल 3.23 करोड़ घरों में पाइप से पानी का कनेक्शन था। जो अब बढ़कर 10 करोड़ घरेलू नल कनेक्शन हो गया है।

क्या है जल जीवन मिशन

मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद इस काम को जारी रखा गया है। केंद्र और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप देश में 8.67 लाख स्कूलों और 8.96 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। देश के 117 आकांक्षी जिलों में, मिशन के शुभारंभ के समय, केवल 24.32 लाख घरों में नल का पानी था जो अब बढ़कर 1.54 करोड़ हो गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने रांची में फ्लाईओवर सहित कई सड़क निर्माण योजनाओं का किया शिलान्यास
Next Article कंधे पर ढोकर ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.