Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 9 साल से ज्यादा घट जाएगी भारतीयों की उम्र, रिपोर्ट ने चेताया
देश

9 साल से ज्यादा घट जाएगी भारतीयों की उम्र, रिपोर्ट ने चेताया

September 2, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। दुनियाभर में बढ़ता प्रदूषण बड़ी चिंता है. वहीं भारत में भी हालात विकराल होते जा रहे हैं. वायु प्रदूषण नई-नई बीमारियां पैदा करने के साथ ही उम्र भी घटा रहा है. अमेरिकी शोध में रिपोर्ट हैरान करने वाली सामने आई है. बुधवार को जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में पॉल्यूशन की यही हालत रही तो 40% भारतीयों की जीवन प्रत्याशा नौ साल से ज्यादा तक कम हो सकती है.

Poor Air Quality

 

शिकागो विश्वविद्यालय के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (EPIC) की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली सहित मध्य, पूर्वी और उत्तरी भारत के विशाल इलाकों में रहने वाले 48 करोड़ से अधिक लोग प्रदूषण के उच्च स्तर को झेल रहे हैं. ईपीआईसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘भारत में वायु-प्रदूषण का उच्च स्तर समय के साथ भौगोलिक रूप से फैला है.’ उदाहरण के लिए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है.

Poor Air Quality

हालांकि, खतरनाक होते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 2019 में शुरू किए गए भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की सराहना करते हुए EPIC रिपोर्ट में कहा गया है कि NCAP के लक्ष्यों को “प्राप्त करने और बनाए रखने” से देश की समग्र जीवन प्रत्याशा 1.7 वर्ष और नई दिल्ली में 3.1 वर्ष बढ़ेगी.

बढ़ते प्रदूषण के स्तर को जानने के लिए IQAir ने साल 2020 की विश्व वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर में शामिल है. हालांकि, पिछले साल 2020 में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगने की वजह से कई शहरों में प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखने को मिली थी, जिसमें दिल्ली के लोगों को भी बड़ा फायदा मिला था.

Poor Air Quality

 

दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने लॉकडाउन के दौरान स्वच्छ हवा में सांस ली, लेकिन सर्दियों में पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब में खेतों में जलाए गए फसलों के अवशेष की वजह से स्वच्छ हुई हवा फिर से जहरीली हो उठी. EPIC रिपोर्ट के अुनसार, यदि देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप वायु गुणवत्ता में सुधार कर लिया जाए, तो औसत जीवन प्रत्याशा को 5.4 वर्ष बढ़ाया जा सकता है.

Poor Air Quality

 

बता दें दिल्ली का प्रदूषण वर्षों से चिंता का विषय है, सरकारों और अधिकारियों ने इसको नियंत्रित करने के लिए कई प्रयास किए हैं. अक्टूबर आते ही वायु प्रदूषण शुरू हो जाता है, और यह सर्दी के मौसम के अंत तक जारी रहता है. इस सीजन से ठीक पहले, दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर अपने पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया है.

हालांकि, पर्यावरणविदों का मानना है कि इस तरह की परियोजना वायु प्रदूषण जैसी जटिल समस्या का स्थायी समाधान मुहैया नहीं करा सकती है. इसके कई आयाम हैं और यह दिल्ली जैसे संसाधनों की कमी वाले शहर में महंगा सौदा साबित हो सकता है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइन 8 ऐप्स को Google ने प्ले स्टोर से हटाया, आप भी फोन से हटाएं वरना पड़ेगा महंगा
Next Article पिता ने मजाक-मजाक में बेटे का कराया DNA टेस्ट, रिपोर्ट देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.