Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दबंगों ने जमीन पर थूककर शख्स से चटवाया, रॉड -डंडों से पीटा और जूता भी सिर पर रखवाया
Headlines

दबंगों ने जमीन पर थूककर शख्स से चटवाया, रॉड -डंडों से पीटा और जूता भी सिर पर रखवाया

August 19, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

एमपी। एमपी के सतना में एक वर्ग विशेष की दबंगई का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो दबंग एक युवक के साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं और फिर जमीन पर थूककर उससे चटवाते नजर आते हैं. दबंग उसे गोली मार देने की भी धमकी दे रहे हैं. यह वीडियो 15 अगस्त का है. 

 

दोनों दबंगों के हाथ में पाइप सरीखे डंडे हैं.  कुछ देर में एक शख्स अपना दायां पैर उठाता है और पीड़‍ित व्यक्ति को जूता सिर-माथे पर लगाने का हुक्म देता है. मरता क्या न करता…पीड़‍ित शख्स अपने माथे पर दो बार जूता लगाता है. मंगलवार शाम पीड़‍ित एसपी कार्यालय पहुंचा और एडिशनल एसपी को लिखित आवेदन देकर जान सलामती की गुहार लगाई है.

spit on the ground and got him licked by a Brahmin

 

दरअसल, कुछ दबंग क्षत्रियों ने एक ब्राह्मण को इस कदर पीटा कि बर्बरता की कहानी खुद पीड़‍ित के शरीर पर जगह-जगह बने चोट के निशान कह रहे हैं. यह बात सतना जिले के नागौद कस्बे की है. अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल छोड़कर लौट रहे उरदान (नागौद) निवासी पीड़ित संतोष पाण्डेय को आरोपी शशांक सिंह ने कार सामने लगाकर रास्ता रोका और अपनी गाड़ी में बिठा लिया.

spit on the ground and got him licked by a Brahmin

 

नागौद कस्बे से एक किलोमीटर दूर बल्लाधार पुल के पास ले जाकर पहले जमकर मारपीट की और अमानवीय व्यवहार भी किया. आरोपी शशांक सिंह और सुजीत नाम के युवकों ने पीड़‍ित के साथ जमकर मारपीट की जबकि आरोपियों का एक साथी अपने मोबाइल पर वीडियो भी बनाता रहा.

spit on the ground and got him licked by a Brahmin

 

शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़‍ित को जान से मारने की धमकी दी. दो दिन बाद पीड़‍ित ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर नागौद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई मगर पुलिस ने सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट लिखी. ऐसे में मारपीट से घायल युवक जिला मुख्यालय पहुंचा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई. एएसपी ने पीड़ित की फरियाद सुनी और इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

 

पीड़‍ित संतोष पाण्डेय के अनुसार, वह जब 15 अगस्त को अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए आया था तो पैसे के लेन-देन को लेकर शशांक सिंह और सुजीत सिंह सहित चार लोगों ने उसको रोका और गाड़ी में बिठाकर दूर ले जाकर डंडों से पिटाई की. दबंगों ने न केवल पिटाई की बल्कि उसके साथ अमानवीय बर्ताव भी किया. पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.

spit on the ground and got him licked by a Brahmin

 

पीड़‍ित संतोष पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मार-मारकर जबरदस्ती मुझसे कहवा रहे थे कि जैसा हम कहें, वैसा करो, तो मैं अपनी जान बचाने के लिए वो जैसा बोल रहे थे, मैं वैसा कह रहा था. वो जमीन पर थूक रहे थे और मुझसे कह रहे थे इसको चाटो जीभ लगाकर. फिर वो मुझसे बोले कि चूमो इसको जीभ लगाकर…पैर पड़ो मेरे. अपना जीवन बचाने के लिए मैं ऐसा करता रहा. वह धमकी दिए कि मैं तुमको गोली मार दूंगा… यहीं नदी बह रही है, फेंक दूंगा कोई पता नहीं कर पाएगा. कभी किसी से कहा या फिर किसी थाने में एफआईआर की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा…डर के मारे मैं कहीं नहीं गया. बाद में थाने में एफआईआर की, इसके बाद मैं सतना में दवाई कराता रह गया. अब मैं एसपी ऑफिस आया हूं. यहां मैं मदद के लिए प्रार्थना करने आया हूं. मेरी जान को खतरा है. वो बार-बार अभी भी फोन कर धमकी दे रहे हैं. मेरे पास रिकॉर्डिंग है. कह रहे हैं कि मैं गोली मार दूंगा, कहीं भी एफआईआर की और मीडिया से बात की तो.

spit on the ground and got him licked by a Brahmin

 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने गंभीरता दिखाई. मामला जैसे ही प्रकाश में आया, सतना एसपी ने फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया और आरोपी शशांक सिंह और उसके तीन साथियों पर आईपीसी की धारा 365, 386, 341, 294, 323, 500, 506, 34 के तहत नागौद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. मंगलवार देर रात आरोपियों को सीधी जिले से गिरफ्तार कर लिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article4 और 6 साल के दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, स्कूल के सामने मिली लाश
Next Article 1500 से अधिक रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 56 हजार तक होगी सैलरी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.