Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पथरीली जमीन पर मजदूर ने चलाया हल, कमाने लगा 3 लाख रुपये
देश

पथरीली जमीन पर मजदूर ने चलाया हल, कमाने लगा 3 लाख रुपये

July 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली।  मन में अगर जज्बा और लगन हो तो इंसान मुश्किल से मुश्किल काम को भी कर जाता है. झारखंड के धनबाद में एक दिहाड़ी मजदूर ने अपनी कड़ी मेहनत से बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना दिया. एक समय था जब इस जमीन पर कंकड़ और बड़े-बड़े पत्थर हुआ करते थे. लेकिन आज चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है.

 

auto

टाटा सिजुआ के रहने वाले उमा महतो पहले दिहाड़ी मजदूर थे और मजदूरी से वो इतना पैसा भी नहीं कमा पाते थे कि जिससे उनका घर चल सके. इसके बाद उमा ने कुछ अलग करने की ठानी. वे खेती करना चाहते थे, लेकिन उनके पास इतनी जमीन भी नहीं थी कि जिस पर वो खेती कर सकें.

दिहाड़ी मजदूर ने बंजर जमीन को उपजाऊ बना दिया

 

उमा की नजर कंकड़-पत्थर से भरी खाली जमीन पर पड़ी. उन्होंने कड़ी मेहनत से उस जमीन को समतल किया और फिर इसकी जुताई शुरू की इसके बाद खेती करना शुरू कर दिया. अब उमा महतो इस दो एकड़ जमीन से सालाना तीन लाख रुपये कमा रहे हैं.

दिहाड़ी मजदूर ने बंजर जमीन को उपजाऊ बना दिया

उमा महतो का कहना है कि इस बंजर जमीन पर खेती करना आसान नहीं था. इसके लिए उन्होंने खेती करने का तरीका बदला. पारंपरिक खेती को छोड़ ड्रीप इरिगेशन से सिंचाई की. इससे पानी की काफी बचत हुई और पौधौं को भी कोई नुकसान नहीं हुआ.

 

उमा के इस काम में पत्नी शांति देवी ने उन्हें पूरा सहयोग दिया. वो खेत में भिंडी, करेला, टमाटर और तरबूज उगा रहे हैं. उमा ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें मदद मिली है पर निगम क्षेत्र की वजह से ज्यादा मदद नहीं मिल सकी. वो किसानों को मिलने वाले कई लाभ से वंचित भी रहे.

दिहाड़ी मजदूर ने बंजर जमीन को उपजाऊ बना दिया

 

वहीं उमा की पत्नी शांति देवी का कहना है कि इस काम से वो बेहद खुश हैं और अब उन्हें घर चलाने में दिक्कतों का सामना  नहीं करना पड़ रहा है. पहले उन्हें खेती का काम बिल्कुल भी नहीं आता था. लेकिन पति ने सबकुछ सिखा दिया है. वो न सिर्फ खेती में पति का साथ देती हैं, बल्कि ज्यादातर काम खुद ही कर लेती हैं. शांति देवी का कहना है कि सरकार एक तालाब की स्वीकृति दे दे तो सिंचाई में काफी मदद मिल जाएगी.

 

दिहाड़ी मजदूरी से घर चलाने वाले उमा महतो आज एक सफल किसान बन गए हैं. उन्हें अपनी कामयाबी से बेहद खुशी है उन्होंने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. आज पूरे इलाके में उमा महतो की चर्चा हो रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशादी के मंडप में लैपटॉप पर काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने दिया ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल
Next Article पेड्डी रेड्डी ने भाजपा से इस्तीफा दिया, इस नेता के प्रवेश से छोड़ा पार्टी

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.