Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 10:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेएनयू में तोड़ी गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
देश

जेएनयू में तोड़ी गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा

November 14, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

-स्टेच्यू कमेटी के अध्यक्ष बुद्ध सिंह ने कहा- नक्सलियों के कब्जे में है यह शिक्षा केन्द्र

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके ही नाम से देश की राजधानी में स्थापित विश्वविद्यालय के छात्रों ने जो कृत्य किया, वह बेहद शर्मनाक है। पिछले तीन दिनों से फीस में बढ़ोत्तरी को लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चल रहे विरोध प्रदर्शन का आज एक वीभत्स चेहरा सामने आया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर कब्जा जमाए बैठे छात्र संगठन के लोगों ने वहां स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को न केवल खंडित कर दिया बल्कि उसके आसपास लाल स्याही से बहुत ही भद्दे और निंदनीय नारे भी लिखे जो उनकी माओवादी-नक्सलवादी-अलगाववादी मानसिकता को दर्शाते हैं।

Advertisement

इस सारे घटनाक्रम को बेहद निंदनीय बताते हुए विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व विवेकानंद स्टेच्यू कमेटी के अध्यक्ष बुद्ध सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की स्थापना के प्रस्ताव के समय से ही वामपंथी-माओवादी-नक्सली विचार से प्रभावित छात्र इसका विरोध करते आ रहे थे। इसके बावजूद स्वामी विवेकानंद की विश्वस्तर पर ख्याति और भारतीय संत परम्परा को यशस्वी बनाने में उनके योगदान को देखते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित कराई गई। जल्द ही इस प्रतिमा का अनावरण होने वाला था। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर कब्जा जमाए बैठे वामपंथी-नक्सली कथित छात्रों को कल रात मौका मिल गया। उन्होंने न केवल स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा खंडित की बल्कि उस पर लिपटे भगवा वस्त्र को नुकसान पहुंचाया और प्रतिमा के आसपास और दीवारों पर लाल स्याही से बेहद आपत्तिजनक व घृणित वाक्य और नारे लिखे। यह उनकी मानसिकता को ही दर्शाता है और बताता है कि फीस में बढ़ोतरी तो एक बहाना है, असली मकसद तो देश की अस्मिता को चोट पहुंचाना है।

बुद्ध सिंह ने कहा कि हम रात के अंधेरे में कायरों द्वारा किए गए इस कृत्य की पुरजोर निंदा करते हैं। यह उनका एक घृणित कृत्य है। इसकी जेएनयू की नियमावली के तहत जांच होगी और दोषियों को हम किसी हालत में बख्शेंगे नहीं। फिलहाल तो हमारा प्रशासनिक भवन नक्सली सोच के लोगों से भरा पड़ा है। प्रशासनिक भवन में जो नारे लिखे गए हैं, वे भी इस बात की गवाही हैं कि यह कोई छात्र आंदोलन नहीं है। यह एक भटकाव है और विकृत मानसिकता को प्रकट करता है। इसीलिए अब हम प्रशासन से हस्तक्षेप करने को कहेंगे ताकि वह नक्सलियों-माओवादियों के कब्जे से प्रशासनिक भवन को मुक्त कराए।

जेएनयू से जो तस्वीरें प्राप्त हुई हैं, वे बताती हैं कि फीस की बढ़ोतरी के विरोध में चलाए गए आंदोलन का असली मकसद कुछ और ही था। वहां लिखे नारों में फॉसिज्म का विरोध किया जा रहा है और भाजपा को गाली दी जा रही है। इसके अलावा बहुत से नारे उर्दू में लिखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि जेएनयू में ही ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगे थे । अब उसी जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से घृणा करने वाली मानसिकता प्रकट हो रही है, जिन्होंने विश्व बंधुत्व का संदेश दिया और विश्व स्तर पर भारतीय संत परम्परा का मान बढ़ाया। ऐसे युवा संन्यासी से घृणा करने वाली मानसिकता का प्रकटीकरण बताता है कि जेएनयू को ऐसे ही टुकडे-टुकड़े गैंग का केन्द्र नहीं माना जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी ने दिया ब्रिक्स का भावी रोडमैप, भारत में निवेश का न्योता
Next Article राफेल पर दायर रिव्यू पिटीशन खारिज

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026

‘समस्या पहचानिए, समाधान से कारोबार होगा खड़ा’, युवाओं को स्टार्टअप मंत्र दे गयीं DC मेघा

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.