Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 12:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद दिख सकते हैं ये साइड इफेक्ट, पैरेन्ट्स देखें तो तुरंत दें ध्यान
देश

बच्चों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद दिख सकते हैं ये साइड इफेक्ट, पैरेन्ट्स देखें तो तुरंत दें ध्यान

January 6, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोरोना वैक्सीन। 3 जनवरी 2022 से देश भर में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है. राज्य सरकारों ने बच्चों के वैक्सीनेशन की अलग से व्यवस्था की है. जानकारी के मुताबिक, पहले दिन ही 30 लाख बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया, वहीं अबतक एक करोड़ से ज्यादा बच्चों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है.

रेडिक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि मलिक ने कहा कि “पैरेन्ट्स को इस बात का ख्याल रखना काफी जरूरी है कि वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद आपके बच्चे एकदम से फौलाद के नहीं बन जाएंगे. पहली डोज के 4 वीक बाद सेकेंड डोज लगेगी और उसके भी 4 हफ्ते बाद इम्यूनिटी विकसित होगी और उसके बाद भी पूरी सुरक्षा रखनी काफी जरूरी है.”

बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह देखने मिल रहा है और वे वैक्सीन भी लगवा रहे हैं. इसी बीच पैरेन्ट्स को भी बच्चों का ख्याल रखने की जरूरत होगी. क्योंकि जिस तरह 18 और 60 प्लस के एज ग्रुप के लोगों में वैक्सीनेशन के कुछ संभावित साइड इफेक्ट दिखे थे, हो सकता है वो बच्चों में भी नजर आएं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. ये हल्के साइड इफेक्ट दिखाते हैं कि वैक्सीन ने अपना काम करना शुरू कर दिया है.

लाल निशान और दर्द (Redness and soreness) 

हाथ में जहां पर वैक्सीन लगाई गई है तो बच्चों को उस जगह पर लाल निशान के साथ दर्द महसूस हो सकता है. सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, वैक्सीनेशन का लाल निशान और दर्द को कम करने में मदद के लिए टीकाकरण वाले एरिया पर एक ठंडा, नरम कपड़ा रखना सही रहेगा.

वैक्सीनेशन के बाद बेहोशी (Fainting after getting a shot)

किशोरों में किसी भी टीके के बाद बेहोशी आम बात है. सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, वैक्सीनेशन के बाद लगभग 15 मिनट तक बैठना या लेटना बेहोशी को रोकने में मदद कर सकता है. इसी कारण वैक्सीनेशन के बाद वैक्सीन सेंटर डॉक्टर वैक्सीनेटेड लोगों को थोड़ी देर अपनी देखरेख में रखते हैं.

हल्का बुखार (Mild fever)

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर के मुताबिक, वैक्सीनेशन के बाद बच्चों में हल्का बुखार भी देखने मिल सकता है. 18 और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को हल्का बुखार आने पर टेबलेट लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन अगर आपके बच्चे को भी बुखार आया है तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर उनके द्वारा बताई हुई मेडिसिन का सेवन कर सकते हैं.

थकान और बदन दर्द (Fatigue and body pain)

वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों को थकान और बदन दर्द की समस्या भी हो सकती है. अगर आप भी बच्चों में इस तरह के लक्षण देखते हैं, तो घबराने की जगह CDC के बताए मुताबिक, आराम करने दें और उन्हें अधिक मात्रा में लिक्विड पदार्थ दें. लिक्विड पदार्थ में पैक्ड लिक्विड का सेवन न कराएं.

चक्कर आना (Dizziness)

यह वैक्सीन लगवाने का साइड इफेक्ट नहीं है. वैक्सीनेशन के बाद कुछ बच्चों को चक्कर आ सकते हैं, लेकिन ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है.  ऐसा तब होता है जब बच्चे खाली पेट वैक्सीन ले लेते हैं. इसलिए पैरेन्ट्स इस बात पर ध्यान दें कि बच्चे खाली पेट वैक्सीन लगवाने न जाएं. अगर इनके अलावा कोई लक्षण दिखते हैं,जो आपको लगते हैं कि वो माइल्ड नहीं हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसावधान! सिर्फ हॉर्न बजाने पर कट सकता है 4000 रुपये का चालान! बचने का ये है तरीका
Next Article नव विवाहिता की संदेहास्पद मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप 

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.