WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेरमगड्डा में एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई। पुलिस ने शव को बरामद किया है। मृतका दुलारी देवी पति धनेश्वर टुडू के रूप में पहचान हुई है। इस बाबत में मृतका के भाई बबलू मांझी ने थाने में आवेदन दिया है। उसने आरोप लगाया है कि बहन की शादी वर्ष 2018 में धनेश्वर टुडू के साथ हुई। शादी के बाद बराबर मारपीट किया करता था। चार जनवरी को उसने मेरी बहन को जहर देकर मार दिया है। इसकी जानकारी पांच जनवरी को उसी गांव के लोंगो ने दी। हमलोग मेरमगड्डा पहुंचे तो शव घर पर पड़ा था। मामले को लेकर पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से विवाहिता का शव बरामद किया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

