Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 03:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिका का ये बयान भारत के लिए झटका? भारत पर लग सकता है प्रतिबंध!
देश

अमेरिका का ये बयान भारत के लिए झटका? भारत पर लग सकता है प्रतिबंध!

October 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारत के रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के फैसले को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर आपत्ति जताई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रूस से एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का भारत का निर्णय दोनों देशों के संबंधों में एक ‘समस्या’ के तौर पर सामने आया है. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये सौदा सुरक्षा के लिहाज से भी किसी के हित में नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका और भारत एक मजबूत पार्टनर रहे हैं और उम्मीद है कि दोनों देश इस मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से हल करने में सक्षम होंगे.

अमेरिका की डिप्टी सेक्रेटी ऑफ स्टेट वेंडी शर्मन ने नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि जो भी देश एस-400 का इस्तेमाल करने का फैसला करता है, उन्हें लेकर हमारी नीतियां सार्वजनिक रही हैं. हमें लगता है कि ये खतरनाक है और ये किसी के भी सुरक्षा हितों में नहीं है. हालांकि, इसके बावजूद मैं कहना चाहूंगी कि भारत और अमेरिका के संबंध काफी मजबूत हैं. बता दें कि रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने की वजह से अमेरिका ने नैटो के सदस्य देश तुर्की पर प्रतिबंध लगाए थे. ऐसे में, इस बात की आशंका जताई जाती रही है कि अमेरिका भारत पर भी इस तरह के प्रतिबंध लगा सकता है.

auto

अमेरिकी प्रशासन को उम्मीद, मामला सुलझा लेंगे यूएस-भारत

वेंडी शर्मन ने विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला के साथ अपनी मीटिंग के दौरान रूस से S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के भारत के कदम पर अमेरिका की असहजता को दोहराया. वेंडी से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या रूस की एस-400 खरीदने पर अमेरिका भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है? इस पर वेंडी ने कहा कि हम भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार कर रहे हैं और हमारे देशों के बीच वार्ता से कई समस्याएं सुलझी हैं. हम उम्मीद करते हैं कि हम इस समस्या को सुलझाने में भी कामयाब होंगे.

एक सोर्स के मुताबिक, वेंडी शर्मन और हर्ष श्रृंगला ने रूस के साथ भारत के एस-400 सौदे पर चर्चा की थी. भारत के रक्षा सचिव अजय कुमार जल्द ही अमेरिकी रक्षा नीति समूह की मीटिंग में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन जाएंगे. इस बैठक में भी एस-400 मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है. अमेरिका इससे पहले भी कई मौकों पर संकेत दे चुका है कि रूस-भारत का एस-400 मिसाइल सौदा अमेरिका-भारत की रक्षा साझेदारी को खतरे में डाल सकता है और अमेरिका काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरिज थ्रू सैंक्शन एक्ट CAATSA के सेक्शन 231 के तहत अमेरिका भारत पर प्रतिबंध भी लगा सकता है. हालांकि, वेंडी ने साफ किया कि एस-400 सौदे को लेकर संभावित प्रतिबंध के बारे में कोई भी फैसला राष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन लेंगे.

साल 2018 में किया गया था रूस के साथ एस-400 सौदा

गौरतलब है कि वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा था कि एस-400 मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली का पहला बैच इस साल भारत पहुंच जाएगा. अक्टूबर, 2018 में भारत ने रूस के साथ पांच यूनिट एस-400 वायु प्रतिरक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए पांच अरब डालर का सौदा किया था. अमेरिका काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरिज थ्रू सैंक्शन एक्ट (सीएएटीएसए) के जरिये रूस से एस-400 मिसाइल प्रतिरोधी प्रणाली खरीदने को लेकर तुर्की पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हटिया से शुरू हुई यह स्पेशल ट्रेन
Next Article 6 नबलिगों ने अश्लील वीडियो बनाकर Whatsapp ग्रुप में डाला, ऐसे मिली फिर सजा

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.