Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बालाकोट के आतंकी कैंपों को बर्बाद करने जहां से उड़े थे मिराज-2000, बढ़ाई गई सुरक्षा
देश

बालाकोट के आतंकी कैंपों को बर्बाद करने जहां से उड़े थे मिराज-2000, बढ़ाई गई सुरक्षा

August 18, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत सरकार के बड़े फैसले के बाद देश के कई एयरफोर्स बेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंडन एयरफोर्स बेस के साथ ही अब ग्वालियर के उस एयरबेस की सुरक्षा बढ़ाई गई है, जहां से बालाकोट आतंकी कैंपों को तबाह करने के लिए लड़ाकू विमान मिराज-2000 ने उड़ान भरी थी।
ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
परिसर के आसपास के स्कूल बंद, हर गाड़ियों की हो रही जांच
यहीं से 26 फरवरी को बालाकोट के लिए उड़े थे मिराज-2000
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने के भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सीमा पर घुसपैठ कराने के लिए वह पिछले कई दिनों से लगातार फायरिंग कर रहा है। उधर, पाकिस्तान के नेता जंग की गीदड़भभकी दे रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ग्वालियर स्थित महाराजपुर इंडियन एयरफोर्स स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन को भी शुक्रवार से हाई अलर्ट पर रखा गया है।

IAF बेस स्कूल और एयरबेस के आसपास स्थित दो केंद्रीय स्कूल शुक्रवार और शनिवार को बंद रहे। हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि क्या यह बढ़ाई गई सुरक्षा का हिस्सा था। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो वज्र वाहन और 20 अतिरिक्त सशस्त्र पुलिवालों को IAF बेस की सुरक्षा में 24X7 निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बेस की तरफ आनेवाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर एयरबेस पर मिराज-2000 की दो स्क्वॉड्रन, गाइडेड मिसाइल की तीन स्क्वॉड्रन और टैक्टिक्स ऐंड एयर कॉम्बैट डिवेलपमेंट स्टैबलिशमेंट (TACDE) तैनात हैं। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से कोई नापाक हरकत किए जाने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

उधर, हिंडन एयरफोर्स बेस परिसर के स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया। शुक्रवार शाम से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि पैरंट्स मीटिंग भी रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 को लेकर बड़े फैसले के बाद से ही सेना और तमाम एजेंसियां अलर्ट हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब ATM कार्ड बुरे वक्त में देगा साथ! मिल जाएंगे 10 लाख रुपए, जानें इसे जुड़ी ये राज की बातें
Next Article स्‍वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण के मुरीद हुए शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.