Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 09:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब ATM कार्ड बुरे वक्त में देगा साथ! मिल जाएंगे 10 लाख रुपए, जानें इसे जुड़ी ये राज की बातें
देश

अब ATM कार्ड बुरे वक्त में देगा साथ! मिल जाएंगे 10 लाख रुपए, जानें इसे जुड़ी ये राज की बातें

August 18, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

आप अक्सर अपने एटीएम (ATM) कार्ड का इस्तेमाल कैश निकलाने या फिर शॉपिंग के लिए करते हैं. लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि बैंकों की ओर जारी किए जाने वाले RuPay कार्ड पर आपको मुफ्त में 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस (Free Insurance) भी मिलता है. वहीं, देश के किसी भी बैंक में खाता (Bank Account) खुलवाने पर भी आपको ये मुफ्त में मिलता है. आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार (Narendra Modi Government) ने देश में कैशलेस इकोनॉमी (Cashless Economy) को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की है. पहला रूपे ग्लोबल कार्ड वर्ष 2014 में जारी किया गया था. एनपीसीआई (NPCI) देश में रूपे कार्ड नेटवर्क का प्रबंधन करता है. एनपीसीआई द्वारा जारी किये जाने वाले रूपे ग्लोबल कार्ड्स डिस्कवर नेटवर्क पर चलते हैं, जब इनका उपयोग भारत से बाहर किया जाता है. इस साझेदारी से भारत के देशी कार्ड भुगतान नेटवर्क रूपे को दुनिया भर में अपना विस्तार करने में मदद मिली.

मौजूदा समय में रूपे ग्लोबल कार्ड्स पांच वैरिएंट्स में जारी किये जाते हैं. रूपे क्लासिक डेबिट कार्ड, रूपे क्लासिक क्रेडिट कार्ड, रूपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड, रूपे प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड और रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड. उन्होंने बताया कि रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड में कई तरह की सुविधा दी जाती हैं.

auto

क्या है RuPay कार्ड- रुपे यह अंग्रेजी के दो शब्‍दों से मि‍लकर बना है रुपए और पे. अभी जो वीजा या मास्‍टर डेबि‍ट कार्ड हम आमतौर पर यूज कर रहे हैं उनका पेमेंट सि‍स्‍टम वि‍देशी है.

>> इसके लि‍ए हमें फीस चुकानी पड़ती है और वि‍देशों पर डि‍पेंड भी रहना पड़ता है, जबकि‍ अब भारत के पास हर तरह की तकनीक उपलब्‍ध है.

>> इसलि‍ए रुपे (RuPay) कार्ड लॉन्‍च कि‍या गया है. यह दूसरे कार्ड के मुकाबले सस्‍ता है. नेशनल पमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडि‍या ने इसकी पहल की है. इंश्‍योरेंस की रकम भी यही देता है.

मुफ्त में मिलेगा 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस- रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड (RuPay Select Credit Card) के साथ 10 लाख रुपये की कीमत का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है.

>> विदेश में कार्ड का उपयोग करने पर, एटीएम पर 5 प्रतिशत कैशबैक और पीओएस पर 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है.

>> दुनिया भर के 700 से अधिक लाउंज और भारत के 30 से अधिक लाउंज के लिए फ्री में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज मिलते है.

RuPay, क्या है RuPay कार्ड, एटीएम कार्ड को जानिए, एटीएम कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन, बैंक एटीएम अब इस देश में भी चलेगा भारत का RuPay कार्ड! जानिए इसकी 5 खासियत के बारे में…

कैसे मिलेगा ये RuPay कार्ड- आपको बता दें कि SBI और PNB सहि‍त सभी प्रमुख सरकारी बैंक यह कार्ड जारी करते हैं.

>> HDFC, ICICI बैंक, एक्‍सि‍स बैंक सहि‍त ज्‍यादातर प्राइवेट बैंक भी यह कार्ड जारी कर रहे हैं. आप अपने बैंक से इस बारे में पूछताछ कर सकते हैं.

>> एक्‍सीडेंट में मौत हो जाने या परमानेंट डि‍सएबि‍लि‍टी हो जाने पर इंश्‍योरेंस कवर मि‍लता है. रुपे कार्ड दो तरह का होता है – क्‍लासि‍क और प्रीमि‍यम. क्‍लासि‍क कार्ड पर एक लाख रुपए का कवर है और प्रीमि‍यम पर 10 लाख रुपये तक का कवर मि‍लता है.

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें: https://www.rupay.co.in/sites/all/themes/rupay/document/Insurance-Cover-RuPay-Debit-Cards.pdf लिंक पर विजिट करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमरकच्चो में विवाहिता और बच्ची का शव कुएं से बरामद
Next Article बालाकोट के आतंकी कैंपों को बर्बाद करने जहां से उड़े थे मिराज-2000, बढ़ाई गई सुरक्षा

Related Posts

देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.