Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 10:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्‍वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण के मुरीद हुए शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा
देश

स्‍वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण के मुरीद हुए शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

August 18, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले से 15 अगस्‍त को दिया गया भाषण बहुत सा‍हसिक, तथ्‍यपरक और विचारोत्‍तेजक था।
उन्‍होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से दिया गया प्रधानमंत्री का भाषण बेहद साहसिक था
सिन्‍हा ने कहा कि पीएम के भाषण में देश के समक्ष मौजूद समस्‍याओं का बेहद अच्‍छे से जिक्र था
लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बॉलिवुड स्‍टार शत्रुघ्‍न सिन्‍हा स्‍वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण के मुरीद हो गए हैं। अब तक पीएम मोदी पर तीखे कॉमेंट करने वाले ‘शॉटगन’ के सुर बदल गए हैं। उन्‍होंने कहा कि 15 अगस्‍त को लाल किले की प्राचीर से दिया गया प्रधानमंत्री का भाषण बेहद साहसिक, तथ्‍यपरक और विचारोत्‍तेजक था।

सिन्‍हा ने ट्वीट कर कहा, ‘चूंकि मैं अपने कॉमेंट को लेकर प्रसिद्ध या कुख्‍यात रहा हूं, मैं यहां पर एक बात स्‍वीकार करना चाहता हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका लाल किले से 15 अगस्‍त को दिया गया भाषण बहुत सा‍हसिक, तथ्‍यपरक और विचारोत्‍तेजक था। इसमें देश के समक्ष मौजूद सभी समस्‍याओं का बेहद अच्‍छे से जिक्र था।’

कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने वाले बॉलिवुड स्‍टार ने कहा कि देश के समक्ष समस्‍याओं के निदान के अच्‍छा रोडमैप भी बताया। उन्‍होंने कहा, ‘अगर आपके समय हो और नदियों को जोड़ने की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने की इच्‍छा हो तो मैं आपसे बात कर सकता हूं। यह देश में बाढ़ को रोकने में बेहद मददगार साबित होगा।’

बता दें कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दूसरे ऐसे कांग्रेस नेता हैं जिन्‍होंने पीएम मोदी के स्‍पीच की प्रशंसा की है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा था, ‘हम सभी प्रधानमंत्री की तीन घोषणाओं का स्‍वागत करते हैं।’ इससे पहले अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा था क‍ि देश इस समय तीन प्रमुख चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश जनसंख्‍या विस्‍फोट, प्‍लास्टिक पलूशन और वेल्‍थ क्रिएटर को संदेह की दृष्टि से देखा जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबालाकोट के आतंकी कैंपों को बर्बाद करने जहां से उड़े थे मिराज-2000, बढ़ाई गई सुरक्षा
Next Article हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग रास्ते पर हुड्डा, आज कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

Related Posts

देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Headlines

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.