Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्ची के साथ हैवानियत के बाद जीभ भी काटी
देश

बच्ची के साथ हैवानियत के बाद जीभ भी काटी

August 16, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में प्रवासी मजदूर के परिवार की 13 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि, बच्ची का जब शव गन्ने के खेत में मिला तो उसकी आंखें बाहर निकल आई थीं। जुबान कटी हुई थी। हालांकि, एसपी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ रेप की पुष्टि हुई है। इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना नेपाल बॉर्डर पर ईसानगर इलाके की है। यहां रहने वाला एक लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में पूरा परिवार गांव लौट आया था। शुक्रवार को बच्ची सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। लेकिन दोपहर बाद तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार रात बच्ची का शव गांव से बाहर एक गन्ने के खेत में मिला। पिता का आरोप है कि बच्ची की आंखें निकली हुई थीं और जुबान कटी हुई थी। गला दुपट्टे से कसा गया था।

घर में शौचालय होने के बाद भी बेटी बाहर गई, पुलिस सही आरोपी को पकड़े

पीड़ित पिता ने बताया कि घर में शौचालय है। बावजूद इसके बेटी खेत क्यों गई, यह समझ नहीं आ रहा है। मैं परिवार के साथ 20 अगस्त को हरियाणा कमाने के लिए जाने वाला था। एक ईंट भट्टा मालिक से 10 हजार रुपए बयाना भी लिया था। लेकिन ये घटना हो गई। यदि लखनऊ से लौटकर नहीं आता तो बेटी आज जिंदा होती।

उनका कहना है कि मेरे बताने पर जिन दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा गया है, मुझे नहीं पता कि वह सही आरोपी हैं या नहीं। वह संदिग्ध लगे तो हमने उन्हें बताया। बाकी पुलिस सही आरोपियों को पकड़ कर मुझे दिखाए और हमें इंसाफ के नाम पर सिर्फ आरोपियों की फांसी ही चाहिए। उन्होंने कहा-मेरे पुरखे इस गांव में रहते थे। हमने इस गांव में जन्म लिया, लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं हुई। यह पहली बार हुआ  मेरी बेटी के साथ ही हुआ।

मां खुद पढ़ी नहीं, मगर बेटी को साक्षर बनाना चाहती थी

मृतका की मां ने कहा कि, हम लोग जहां भी काम करने जाते हैं। वहां बिटिया भी साथ होती थी तो कोई प्राइमरी स्कूल मिला तो उसी में डाल देते थे। हम चाहते थे कि मैं पढ़ नहीं सकी तो क्या हुआ? कम से कम दस्तखत करने लायक तो पढ़ाई कर ही ले। क्योंकि आगे पढ़ाने की हमारी हैसियत नहीं है। मेरा एक बेटा भी दस्तखत कर लेता है। मेरे दोनों बेटे भी मजदूरी करते हैं। वह भी अलग अलग जाते हैं काम करने। लेकिन इस बार हम सब इकट्ठा हरियाणा जा रहे थे।

रेप के बाद हुई हत्या

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि, आंख फोड़ने व जीभ काटने की बात पूर्णतः असत्य है। इसमें कोई सत्यता नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में केवल रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवाजपेयी के समाधि स्थल पहुंचकर पीएम मोदी समेत अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Next Article शार्क से लड़कर पति ने पत्नी को मौत के मुंह से निकाला

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.