Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 09:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वाजपेयी के समाधि स्थल पहुंचकर पीएम मोदी समेत अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
देश

वाजपेयी के समाधि स्थल पहुंचकर पीएम मोदी समेत अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

August 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा है कि देश की प्रगति की दिशा में अटल बिहारी वाजपेयी का अमूल्य योगदान हमेशा याद रहेगा.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है. 2018 में दिल्ली के एम्स में लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में वाजपेयी का निधन हो गया था.

Advertisement Advertisement

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ गए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद करते हुए देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाजपेयी को याद करते हुए ट्वीट में लिखा, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध है. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन.

शाह ने कहा, अटल जी के कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा. जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए तो वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण व करगिल विजय से मजबूत भारत की नींव रखी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाजपेयी को याद करते हुए ट्वीट में लिखा, अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हू. भारत के विकास और आम लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे. भारत के लिए उनके विचार भावी पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें उम्दा स्पीकर, अजातशत्रु, उदारवादी लोकतांत्रिक मूल्यों का वाहक, राष्ट्रवादी कवि, कुशल प्रशासक बताया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे संसद में पक्ष में रहे विपक्ष में, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन की BCCI से अपील- माही का फ़ेयरवेल मैच कराया जाए 
Next Article बच्ची के साथ हैवानियत के बाद जीभ भी काटी

Related Posts

Headlines

पांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

March 15, 2026
Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.