WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हिमाचल: कुल्लू में सैलानियों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई । हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।वहीं, 10 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह के मुताबिक, यह हादसा बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर रविवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि 10 घायलों में से पांच घायलों को जोनल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है और पांच का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है।

