Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 02:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोलकाता में काल बनकर ढहा निर्माणाधीन गोदाम, मची तबाही
देश

कोलकाता में काल बनकर ढहा निर्माणाधीन गोदाम, मची तबाही

June 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोलकाता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Kolkata : पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित एक निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूर अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। प्रशासन, पुलिस और बचाव एजेंसियां मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

दोपहर में अचानक गिरी इमारत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे गोदाम में निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर छत की ढलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पूरी इमारत जोरदार आवाज के साथ ढह गई। देखते ही देखते लोहे के भारी बीम, सीमेंट और कंक्रीट का मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। कई लोगों ने बताया कि मलबे के नीचे से चीखने और मदद की गुहार लगाने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 10 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ मजदूर अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

युद्ध स्तर पर चल रहा राहत और बचाव अभियान

हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन समूह और नागरिक सुरक्षा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य में सेना के अधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं। मलबे में दबे लोगों तक पहुंचने के लिए गैस कटर, वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन और अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।भारी लोहे के ढांचे और कंक्रीट के बड़े टुकड़ों को हटाने के लिए क्रेन और बड़ी मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर संभव कोशिश की जा रही है ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

निर्माण सामग्री पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध निर्माण गतिविधियां चल रही हैं और कई बार इसकी शिकायत भी की गई थी।

मौके पर पहुंचे मंत्री और अधिकारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल, कोलकाता नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे और मंत्री इंद्रनील खान ने राहत कार्य का जायजा लिया। भाजपा नेता राकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।मंत्री इंद्रनील खान ने कहा कि फिलहाल सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी और यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे के बाद राज्य सचिवालय ने लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अपने परिजनों की जानकारी लेने या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 1070, 8697981070, 033-22143526 और 033-22535185 पर संपर्क किया जा सकता है।प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, DRDO ने निकाली Vacancy

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, DRDO ने निकाली Vacancy
Next Article न डिग्री, न कोई गॉडफादर… सिर्फ जिद और जिगर के दम पर खड़ा किया ‘अदाणी साम्राज्य’

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026
Headlines

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026

पटना के नामी रेस्टोरेंट्स में रेड, परोस रहे थे एक्सपायरी आइटम, वेज-नॉनवेज थे साथ

October 11, 2026

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.