WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। सफदरजंग अस्पताल में के बर्न विभाग में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के अनुसार, पीड़ित 90 फीसदी झुलस चुकी है। उसके कई अंगों को नुकसान हुआ है। इस वजह से उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उधर, पीड़ित के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि पीड़ित को आरोपितों ने जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। आग की लपटों से घिरी पीड़ित मदद के लिए भागी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार शाम उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल की दूरी 13 किलोमीटर है। पीड़ित की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ग्रीन कॉरिडोर से 18 मिनट में सफदरजंग अस्पताल लाया गया था।

