WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बनिहाल/जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो महिलाओं और दो साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई।

वाहन छत्तीसगढ़ के मजदूरों के एक समूह के साथ जम्मू से श्रीनगर जा रहा था कि रामबन जिले के खुनी नाले के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह दुर्घटना हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग मृत पाए गए, जबकि पांच अन्य को जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया, जहां दो वर्षीय आर्यन ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की पहचान नारायण मांजी (21), दिनेश कुमार (19) और माघ लाल (17) के रूप में हुई है।

