WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। कोराना से चीन मेें हाहाकार मचा है। मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहा है। चीन के बाद अब जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत भी अलर्ट मोड पर आ गया है। संसद के दोनों सदनों में भी गुरुवार को मास्क अनिवार्य कर दिया गया। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मास्क पहने दिखे। सदन में प्रवेश से पहले सांसदों को मास्क दिए गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों से सत्र की कार्यवाही के दौरान मास्क पहनने की अपील की।

