Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 08:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेपाल में फंसे युवक मुक्त हुए, देर शाम दिल्ली पहुंचने की संभावना
देश

नेपाल में फंसे युवक मुक्त हुए, देर शाम दिल्ली पहुंचने की संभावना

November 12, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूंटी। कार से नेपाल घूमने गये खूंटी के आठ लड़के मंगलवार को अपने देश आ जायेंगे। नेपाल में मुसीबत में फंसे लड़कों को छुड़वाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली संस्था पेस्आलाॅजी चिल्ड्रंस एजुकेशन सोसाइटी की एशिया प्रमुख गायत्री ने बताया कि सभी लड़कों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि कानून का उल्लंघन करने के कारण सभी आठ लड़कों को पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि लड़कों को रिहा कराने में काठमांडू के पूर्व डीएसपी व पोखरा के जिला प्रमुखदान बहादुर कारकी, नेपाल के आइजीपी सवेंद्र खनल, पूर्व एटाॅर्नी जेनरल दुर्गा पोखारेल, नेपाजल में भारतीय दूतावास के काउंसेलर स्आलिन सहित कई नेपाली नागरिकों ने मदद की। गायत्री ने बताया कि गिरफ्तार दो लोगों को भी जमानत मिल गयी है। उन्होंने बताया कि भारतीय दुतावास के काउंसेलर ने सोमवार को नेपाल के आईजी से मुलाकात की थी और आठ युवकों को निर्दोश बताते हुए उन्हें रिहा करने का आग्रह किया था। ज्ञात हो कि गायत्री खूंटी के समाजसेवी डाॅ निर्मल सिंह की बेटी हैं।
क्या था मामला
खूंटी के आठ लड़के सात नवंबर को कार से नेपाल घमने गये थे। उनमें से दो लड़कों को पुलिस ने चोरी की कार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिन दो कारों से ये लड़के घूमने गये थे, उन्हें नेपाल पुलिस ने चोरी की कार बताते हुए जब्त कर लिया। इसी आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया गया। युवकों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अपने संबंधियों को दी गई कि नेपाल के कस्टम ऑफिसर दोनों को छोड़ने के एवज में चार लाख 50 हजार रुपये जमा करने कह रहे हैं । उन्होंने यह खबर देकर अपने घरवालों और परिचितों से उन्हें छुड़वाने की गुहार लगायी थी। लड़कों ने परिजनों को बताया कि वे मोबाइल मैप की मदद लेकर जिस रूट से उन्होंने नेपाल में प्रवेश किया थे, वहां कोई चेक पोस्ट नहीं थी। इसके कारण वे परमिट नहीं बनवा सके। काठमांडू के कोटेश्वर थाना पुलिस ने परमिट न होने के कारण उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनकी कार को चोरी की बताते हुए दो लड़कों खूंटी के कर्रा रोड निवासी राहुल साहू और शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों कारों जेएच 1 बीटी 1837 तथा जेएच 01 डीसी 0214 को जब्त कर लिया। साथ गये अन्य लड़कों में सचिन कुमार, गौरव कुमार, मोहम्मद दानिश, धीरज कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधानसभा चुनाव को लेकर जवानों ने किया फ्लैग मार्च
Next Article विहिप ने कहा-श्रीरामजन्मभूमि न्यास के मास्टर प्लान पर हो मंदिर का निर्माण

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.