Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोविंदपुर परासी पंचायत के मुखिया पति को माओवादियों ने दी जान से मारने की धमकी, पोस्टर चिपकाया
झारखंड

गोविंदपुर परासी पंचायत के मुखिया पति को माओवादियों ने दी जान से मारने की धमकी, पोस्टर चिपकाया

January 1, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

धनबाद,  । गोविंदपुर प्रखंड की परासी पंचायत में माओवादी संगठन के इश्तहार से शुक्रवार को सनसनी फैल गई। भाकपा (माओवादी) की ओर से यह इश्तहार दुमदुमी स्थित गांव के बाहर बंद पड़े सॉफ्ट कोक इंडस्ट्रीज की दीवार पर चिपकाया गया है। इस सॉफ्ट कोक का मालिक जमरूद्दीन अंसारी है। माओवादियों ने उन्हीं के परिवार को निशाना बनाया है। जमरूद्दीन की पत्नी जमीला बीबी परासी पंचायत की मुखिया हैं। समझा जा रहा है कि इश्तहार गुरुवार की रात किसी समय चिपकाया गया है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सॉफ्ट कोक के गार्ड माथुर गोस्वामी की नजर दीवार पर चिपके लाल रंग की स्याही से लिखे इश्तहार पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना तुरंत जमरूद्दीन अंसारी को दी। जमरूद्दीन ने पुलिस को सूचित किया। तब तक माओवादियों द्वारा इश्तहार चिपकाये जाने की खबर गांव में फैल गई। इश्तहार देखने गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस पोस्टर उखाड़ कर थाना लेकर चली गई। पुलिस ने मुखिया जमीला बीबी, उसके पति जमरूद्दीन अंसारी आदि समेत ग्रामीणों से पूछताछ की। इस संबंध में मुखिया जमीला बीबी ने गोविंदपुर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस इसके विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है कि यह वास्तव में उग्रवादी संगठन माओवादियों की करतूत है या फिर किसी अन्य की शरारत। लाल स्याही से लिखे इश्तहार में मुखिया पति जमरूद्दीन अंसारी, उनके बड़े भाई दुमदुमी के ग्राम प्रधान रुस्तम अंसारी तथा छोटे भाई कमरूद्दीन अंसारी (हाजी कामू मियां) को पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। धमकी दी गई है कि यदि उसका परिवार चुनाव मैदान में उतरा अथवा पर्चा दाखिल किया तो पूरे परिवार को नेस्तनाबूद कर देंगे। इश्तहार चिपकाए जाने से आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत फैल गई है। इस संबंध में मुखिया जमीला बीवी ने गोविंदपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उक्त पर्चा माओवादियों का है या माओवादियों के नाम पर किसी ने शरारत की है इसकी जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप डस्टर गाड़ी में लगी आग
Next Article बंद घर से अज्ञात शव बरामद, घर का मालिक 15 दिनों से था बाहर

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.