WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय गर्भवती किशोरी ने लोक लाज के भय से तौलिया को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार भोजन के बाद किशोरी रात को लगभग आठ बजे घर से निकल गयी। परिवार वाले रात भर उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को खेतों में मशरूम चुनने गये लोगों ने बेर के पेड़ पर लटकता उसका शव देखा और परिवार वालों को जानकारी दी। मृतका के पिता ने शव की शिनाख्त की।
बताया गया कि किशोरी पिछले जुलाई महीने में दिल्ली से घर लौटी थी। घर आने के बाद वह हमेशा तनाव में रहती थी। परिजनों ने बताया कि उसे छह महीने का गर्भ था। घर वालों ने कई बार दोषी लड़के के बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

