Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»अमेरिकी सेना के तालिबान छोड़ते ही उसके मददगार को तालिबान ने दी फांसी, हेलिकॉप्टर से शव लटकाकर शहर में घुमाया!
Headlines

अमेरिकी सेना के तालिबान छोड़ते ही उसके मददगार को तालिबान ने दी फांसी, हेलिकॉप्टर से शव लटकाकर शहर में घुमाया!

August 31, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। अफगानिस्तान इस सदी के सबसे भयावह त्रासदी से गुजर रहा है. तालिबान एक बार फिर सत्ता पर पूरी तरह से काबिज हो गया है. अमेरिकी सेनाओं की अफगानिस्तान से वापसी हो गई है. अब तालिबान अपने क्रूरतम अंदाज में लौट आया है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर के जरिए एक आदमी को रस्सी से बांधकर लटकाया गया है. यह विमान कांधार के किसी इलाके में उड़ाया जा रहा है. लटकाया गया शख्स अमेरिकी सेना का मददगार बताया जा रहा है.

माना जा रहा है कि तालिबानियों ने किसी शख्स को ऐसी क्रूरतम सजा सुनाई है. कई पत्रकारों ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि क्रूर तालिबान ने कांधार प्रांत में एक शख्स को मार डाला और उसकी लाश को गश्त के लिए निकाले गए अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर में बांधकर रास्तेभर उड़ाया. दावा किया जा रहा है कि यह शख्स अमेरकी सेना का मददगार है.

फुटेज में कथित तौर पर एक व्यक्ति को अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर से लटका हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकी सेना के जाने के बाद तालिबान इसे कंधार प्रांत के ऊपर गश्ती लगाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो साधारण कैमरों से शूट किया गया है, जिसकी वजह से शख्स के बारे में यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि वह जीवित है या नहीं है. कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि तालिबानियों उस शख्स को रस्सी से बांध दिया और मार डाला.

If this is what it looks like… the Taliban hanging somebody from an American Blackhawk… I could vomit. Joe Biden is responsible.

https://t.co/muHLEi3UvK

— Liz Wheeler (@Liz_Wheeler) August 30, 2021

कांधार में गश्त कर रही है तालिबानी वायुसेना

तालिबान से जुड़े होने का दावा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट तालिब टाइम्स द्वारा शेयर किए गए फुटेज में कहा गया है, ‘हमारी वायु सेना! इस समय, इस्लामिक अमीरात के वायु सेना के हेलीकॉप्टर कंधार शहर के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं और शहर में गश्त कर रहे हैं.’

हथियार, हेलीकॉप्टर और विमान छोड़ गए हैं अमेरिकी सैनिक

डेली मेल के मुताबिक अमेरिका की ओर से बीते महीने अफगानिस्तान को कम से कम 7 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति की थी. 20 वर्षों में अमेरिकी ने तरह-तरह के हथियार वहां जमा किए थे. सभी रक्षा उपकरण अफगानिस्तान ही छोड़कर सैनिकों ने वापसी कर ली है.

सभी महत्वपूर्ण हथियारों को निष्क्रिय कर चुका है अमेरिका

31 अगस्त को ही अमेरिकी सेनाओं ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया. अफगानिस्तान से बाहर निकलते ही अमेरिकी सेना ने कहा कि निकलने से पहले 73 विमानों, 27 हुमवीज, हथियार प्रणाली और उच्च क्षमताओं वाले रक्षा उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया गया है.

काबुल एयरपोर्ट पर भी अब तालिबानियों का कब्जा

काबुल हवाई अड्डे से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के कुछ घंटों के भीतर, तालिबान एयरपोर्ट पहुंचा अमेरिकी सेना द्वारा छोड़े गए चिनूक हेलिकॉप्टरों और अन्य रक्षा उपकरणों की जांच की. वीडियो में बद्री 313 बटालियन के लड़ाके हेलीकॉप्टरों की जांच करते दिख रहे हैं. तालिबान लड़ाकों द्वारा काबुल हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने के बाद, रनवे पर तालिबानी दौड़ते और गाड़ियां चलाते नजर आए. तालिबानियों ने 20 साल बाद अफगानिस्तान पर जीत का औपचारिक ऐलान किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Next Article 13 साल की गर्भवती लड़की ने की खुदकुशी

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.