Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 06:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकार की वर्दी पहनकर गैंगस्टर के लिए ड्यूटी कर रहा था होमगार्ड जवान, सीसीएल कर्मचारी से 40लाख लूटने की थी योजना
Headlines

सरकार की वर्दी पहनकर गैंगस्टर के लिए ड्यूटी कर रहा था होमगार्ड जवान, सीसीएल कर्मचारी से 40लाख लूटने की थी योजना

July 17, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। सरकार की वर्दी पहन कर प्रदेश के चर्चित पांडे गिरोह के लिए एक होमगार्ड जवान ऋषिकेश कुमार सिंह काफी लंबे अर्से से काम कर रहा था। पुलिस और गैंगस्टर की धमकी देकर उसके द्वारा कई काले कारनामे और अपराध को अंजाम दिया गया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सीसीएल कर्मी कैलाश राम की 40 लाख रुपए मूल्य की जमीन को हड़पने की साजिश ऋषिकेश सिंह के द्वारा रची गई। इस मामले में 15 जुलाई को रजरप्पा थाने में एक कांड भी दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ शहर के दीनबंधु नगर निवासी ऋषिकेश कुमार सिंह पिता श्याम किशोर प्रसाद, किसान नगर निवासी सुनील मोदी पिता वासुदेव मोदी और चट्टी बाजार, बंगाली टोला निवासी चिंटू गुप्ता उर्फ अभिनय गुप्ता को पुलिस ने जेल भेज दिया।

 

धमकी देकर एग्रीमेंट पर करवाया गया था हस्ताक्षर

 

होमगार्ड के जवान ऋषिकेश और उसके दोनों साथी सुनील मोदी और पिंटू गुप्ता पर धमकी देकर जबरन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप है। रजरप्पा थाने में सीसीएल कर्मी कैलाश राम की पत्नी किरण देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। किरण देवी ने पुलिस को बताया कि वे लोग रजरप्पा कॉलोनी में रहते हैं। वे मूल रूप से गोला थाना क्षेत्र के बंदा गांव के रहने वाले हैं। 26 जून को ऋषिकेश अपने 7-8 साथियों के साथ रात करीब आठ बजे उनके क्वार्टर में आया। उसने धमकी देते हुए कहा कि हम पुलिस के आदमी हैं। साथ ही पांडे गिरोह के लिए भी काम करते हैं। उसने मेरे पति कैलाश राम से जमीन का ओरिजिनल कागजात मंगवाया। इसके बाद उन लोगों के द्वारा एग्रीमेंट पेपर बनवा कर लाया गया था, जिसपर जबरन हस्ताक्षर करवाया गया। इस दौरान उन लोगों ने डेढ़ लाख रुपए भी उन्हें दिए। लेकिन मेरे पति से चार ब्लैंक चेक भी हस्ताक्षर करवा कर ले लिया। वे लोग जाते समय यह धमकी दिए कि अगर यह बात किसी को बताओगे तो अंजाम बुरा होगा। जल्द से जल्द जमीन की रजिस्ट्री कर दो।

 

12 डिसमिल जमीन पर कई महीनों से थी उनकी नजर

 

किरण देवी ने पुलिस को बताया कि अपराधिक प्रवृत्ति के इन लोगों की नजर काफी दिनों से उनकी 12.6 डिसमिल जमीन पर पड़ी थी। यह जमीन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा घासी केनके के खाता नंबर 15, प्लॉट नंबर 110 की है। उस जमीन को रजिस्ट्री करने के लिए काफी दिनों से धमकी दिया जा रहा था। उन लोगों ने एग्रीमेंट कराने के बाद कोई भी दस्तावेज इन लोगों को नहीं दिया। साथ ही जमीन का ओरिजिनल कागजात भी लेकर चले गए।

 

पुलिस लाइन से पांच महीने पहले ही कर दिया गया था सेवा बर्खास्त

 

होमगार्ड के जवान ऋषिकेश कुमार सिंह की सेवा पुलिस लाइन में दी जा रही थी। सार्जेंट मेजर मंसू गोप ने बताया कि उस वक्त भी ऋषिकेश कुमार सिंह गैंगस्टर के साथ होने का आरोप लगा था। जिसके बाद उसकी सेवा बर्खास्त कर दी गई थी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम येदियुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा, आज भाजपा अध्यक्ष से होगी मुलाकात
Next Article मुख्यमंत्री की पहल पर सूर्याबेड़ा गांव में निकला विकास का सूरज

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.