Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
Headlines

दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

April 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लोहरदगा। लोहरदगा में सगे भाई पर दो बहनों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, आरोपित ने मां के साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।उसकी करतूत से तंग आकर पीड़ित की मां ने महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला थाना प्रभारी जोस्फिना हेम्ब्रम ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के युवक हुसैन अंसारी (19) ने सगी दो बहनों को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मेरे साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आवेदन में लिखा गया है कि मेरी बड़ी बेटी (20) स्नान कर बाहर निकली। वह रसोई घर में जाने लगी। इस दौरान हुसैन अंसारी ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा।

auto

भाई की हरकत से परेशान होकर बड़ी बेटी चिल्लाने लगी। बहन के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर नाबालिग छोटी बहन वहां पहुंची। इस दौरान हुसैन ने चाकू का भय दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी। इसी बीच वह भी वहां पहुंची। उन्होंने देखा कि हुसैन दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जब बेटे को रोकने का प्रयास किया तो उसने मेरे साथ भी अश्लील हरकत की। दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसी क्रम में यह बात पता चला कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुसैन अंसारी ने तीन-चार साल से अवैध संबंध बना रहा है। दो दिन पहले भी जब छोटी बेटी कमरे में सो रही थी तो हुसैन ने उसके साथ दुष्कर्म कर खून के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया। विरोध करने पर घर के सभी परिजनों का मर्डर करने का हुसैन ने धमकी भी दिया है। विगत तीन वर्षो के दौरान हुसैन नाबालिग बहन के साथ से कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

बताया जाता है कि पिता-मां भी दोनों काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहते थे। हालांकि, परिवार को बेटे के चरित्र पर पहले से शक था लेकिन लोकलाज से सभी चुप थे। आरोपित ने जब बड़ी बहन के साथ रेप की कोशिश की तो परिवार के सब्र टूट गया। इस दौरान मां ने जब दोनों बेटियों से बात की तो नाबालिग ने बताया कि भाई तीन सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था।
आवेदन में बताया गया है कि आरोपी युवक गैरेज में मैकेनिक का कार्य करता है। जोस्फिना हेम्ब्रम ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपी हुसैन अंसारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछावनी परिषद के डंपिंग यार्ड में 100 घंटे से लगी है आग
Next Article मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.