WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जमशेदपुर। एडीजे पांच संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने सोमवार को उलीडीह के संकोसाई में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित राम सिंहासन पासवान को दोषी पाया है। अदालत 13 जून को सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी।
घटना अक्टूबर 2018 की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले ऑटो चालक राम सिंहासन पासवान ने उसे चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और साथ अपने घर ले गया, जहां वह बच्ची के साथ गंदी हरकत करने लगा। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने उसे ऐसा करते देख लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

