Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2014 के बाद नीतियां बनाकर युवाओं को रोजगार प्रदान करने का हुआ है प्रयासः रघुवर दास
झारखंड

2014 के बाद नीतियां बनाकर युवाओं को रोजगार प्रदान करने का हुआ है प्रयासः रघुवर दास

October 22, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुख्यमंत्री ने ब्राम्बे में होटल प्रबंधन, खानपान, तकनीक एवं पोषण आहार संस्थान का उद्घाटन किया

लुंगुबुरु घंटाबाड़ी में तीर्थ यात्री सेवा विकास संबंधित सुविधा भवन का शिलान्यास किया

auto

मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर के खेल मैदान के उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नेतरहाट, बेतला, मिर्चया जलप्रपात, दलमा, चांडिल डैम और गेतलसूद को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास

रांची। यह अधूरा होटल प्रबंधन संस्थान हमें विरासत में मिला था, लेकिन अब इस संस्थान के माध्यम से हमारे युवा हुनरमंद बनकर रोजगार और स्वरोजगार की ओर अग्रसर होंगे। सभी 32 बच्चों को शुभकामनाएं। आप हॉस्पिटैलिटी की बारीकियों से अवगत होंगे। सरकार का लक्ष्य इस संस्थान को और बेहतर बनाना है। कुछ ही वर्षों में आप जैसे हुनरमंद युवाओं के बल पर झारखंड परचम लहराएगा।

मंगलवार को ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ब्राम्बे में होटल प्रबंधन संस्थान के उद्घाटन, स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत इको टूरिज्म तथा लुंगुबुरु घंटाबाड़ी यात्री संबंधित सुविधा भवन के ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व में युवाओं के कौशल विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। युवा इस राज्य की सबसे बड़े संसाधन हैं। सरकार की शक्ति के स्रोत हैं। इसलिए आज के बदलते समय और मांग के अनुरूप अब डिग्री के साथ ही हुनरमंद होना भी जरूरी है। यही वजह रही कि केंद्र सरकार ने कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया और युवाओं के प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन निदेशक संजीव बेसरा, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, पूर्व विधायक देवकुमार धान, धर्मगुरु बंधन तिग्गा, कमल क्लब के खिलाड़ी, होटल प्रबंधन के छात्र व अन्य उपस्थित थे।

सांस्कृतिक और इको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे दलमा, चांडिल, नेतरहाट, बेतला को विकसित करने के लिए कार्य का शुभारंभ कर बेहद खुशी की अनुभूति हो रही है। आने वाले दिनों में इसका लाभ राज्य के लोगों और झारखण्ड आने वाले पर्यटकों को अवश्य मिलेगा। यही वजह है कि सांस्कृतिक और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने का कार्य हो रहा है।

आदिवासियों का इतिहास आदिकाल से रहा है

सीएम दास ने कहा कि 2014 के बाद जब मैं संथालों के तीर्थ स्थल लुंगुबुरु घंटाबाड़ी गया तो वहां की स्थिति देख बड़ी पीड़ा हुई। मैंने उस अध्यात्म स्थल को विकसित करने की योजना बनाई। अब हम उस स्थल को विकसित करने में कुछ हद तक कामयाब हुए हैं। लुंगुबुरु घंटाबाड़ी तीर्थ यात्री सुविधा भवन का शिलान्यास हुआ है।

झारखंड में फुटबॉल को भी देना है बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिकेट, हॉकी और तीरंदाजी में झारखंड की पहचान विश्व स्तर की है, लेकिन फुटबॉल भी यहां का लोकप्रिय खेल है। सरकार की कोशिश है इस क्षेत्र में भी झारखंड की अलग पहचान बने। फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल मैदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर फुटबॉल मैदान का निर्माण किया जाएगा, जिसका शुभारंभ आज हो चुका है।

संग्रहालय के साथ कम्युनिटी सेंटर की स्थापना होगीः अमर बाउरी

पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि दलमा, गेतलसूद, नेतरहाट, बेतला आदि में एक इको टूरिज्म सर्किट बनाया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि इसे पर्यटक काफी पसंद करेंगे। यह सर्किट भी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह प्रदेश आदिवासियों का प्रदेश है। संथालों का तीर्थ स्थल लुगुबुरु घंटाबाड़ी में सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य प्रारंभ है। यहां एक संग्रहालय के साथ कम्युनिटी सेंटर की स्थापना जल्द होगी। खेल के क्षेत्र में 400 छात्रों को खेलगांव में विश्व स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका लक्ष्य है कि 2024 के ओलिंपिक में स्वर्ण ले कर आये। जल्द ही पूरे भारत के बच्चों को भी झारखंड में प्रशिक्षित किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद अहमद ने परमाणु युद्ध की दी धमकी
Next Article करतारपुर गलियारे पर भारत और पाकिस्तान में समझौता

Related Posts

Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Headlines

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.