WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश को एएनएम मेनका कुमारी नहीं मानती हैं। इस बाबत में सूर्यकुंड, शिलाडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम मेनका कुमारी को स्पष्टीकरण पूछा गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 448 दिनांक चार अगस्त की स्पष्टीकरण में एएनएम मेनका कुमारी से पूछा है कि चार अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष में ड्यूटी के लिए आदेश दिया गया। लेकिन आदेश की अवहेलना की गई। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि कर्तव्यहीनता मामले में विभागीय कार्रवाई के तहत अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए।

