WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 नवम्बर को झारखंड दौरे पर आयेंगे। जबकि 22 नवम्बर को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी आयेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अमित शाह 21 नवम्बर को सुबह 11 बजे मनिका में और 12 बजे लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा 22 नवम्बर को 11 बजे लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दिन के एक बजे पलामू में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। प्रकाश ने बताया कि नितिन गडकरी 22 नवंबर को 12 बजे बिश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

