Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 11:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»हड़िया दारू बेचने वाली से बैंक दीदी बनी अनिमा
रांची

हड़िया दारू बेचने वाली से बैंक दीदी बनी अनिमा

August 31, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची: खूंटी की अनिमा हेरेंज अब हड़िया दारू और शराब नहीं बेचती। अनिमा को अब लोग शराब बेचने वाली नहीं, बल्कि बैंक दीदी के नाम से जानते हैं। फूलो झानो आशीर्वाद अभियान ने अनिमा को उसके हक का सम्मान दिलाया है।

कर्रा प्रखंड के छाता गांव की रहने वाली अनिमा को पूरे पंचायत में एक अलग पहचान मिली है। अब आंखों में आत्मविश्वास के साथ अनिमा अपने बदलाव की कहानी बयां करती है।

साक्षर अनिमा ने चुनी सम्मानजनक जिन्दगी

अनिमा कहती है कि पढ़ी-लिखी होने के बावजूद वह अवसरों के अभाव में अपनी शिक्षा का सही उपयोग नहीं कर पा रही थी। फिर उसे फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत 10 हज़ार रुपए की सहायता प्राप्त हुई।

अनिमा को इस राशि के लिए अलग से किसी भी प्रकार का ब्याज देने की आवश्यकता नहीं थी। अनिमा ने प्राप्त राशि और अपनी जमा पूंजी की मदद से नौ हज़ार का स्मार्ट फ़ोन खरीदा। तत्पश्चात उसे डिजी पे के लिए प्वाइंट आवंटित करने और लेन-देन की तकनीकी जानकारी देकर प्रशिक्षित भी किया गया।

बन गई बैंक दीदी

अनिमा पढ़ी-लिखी थी। इस वजह से वह कुछ दिनों में ही बैंक की तर्ज़ पर जमा व निकासी करने लगी। कुछ ही महीने में अनिमा ने अपना दायरा बढ़ाया और अपनी पंचायत के सभी गावों में लेन-देन करने लगी।

छाता गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी बैंक शाखा नहीं थी। लोगों को गांव से बैंक आवागमन में घंटों लग जाते थे और कच्ची सड़क की वजह से परेशानी भी बहुत थी। आवागमन का साधन भी मुश्किल से मिल पाता था। ऐसे में दीदी ने डोर-स्टेप बैंकिंग सुविधा देने का काम शुरू किया।

20 से 25 हज़ार रुपए का रोजाना लेन-देन करने लगी। अनिमा को छाता पंचायत के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया के तहत बीसी प्वाइंट भी आवंटित हो गया है।

इसे पढ़े़: एसिड अटैक पीड़िता को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया AIIMS

एसिड अटैक पीड़िता को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया AIIMS

ऐसे में शराब बेचने वाली अनिमा अपने घर से ही मिनी खाता खोलना, जमा-निकासी, बीमा करना, समूह का लेन-देन करने में समर्थ हो गयी है।

15 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत अबतक शराब और हड़िया दारू निर्माण तथा उसकी बिक्री से जुड़ीं 15867 महिलाओं को लोन उपलब्ध करा उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा चुका है।

इनमें से 5638 महिलाओं ने लोन की राशि की अदायगी भी शुरू कर दी है। वहीं योजना के तहत मिलने वाले 10 हजार रुपये के अतिरिक्त लोन 4745 महिलओं को दिया गया है।

इनमें से 2419 महिलाएं लोन राशि का भुगतान कर रही हैं। अभियान से आच्छादित होने वाली महिलाओं में सबसे अधिक सिमडेगा 1625, रांची 1603, गुमला 1505, लोहरदगा 1355 और गोड्डा की 1091 हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेपर लीक प्रकरण में माफिया गिरफ्तार
Next Article बम फटने से दो बच्चे झुलसे

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.