WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के कृषि साख सहयोग समिति ( पैक्स ) सलैया के चुनाव की तिथि घोषित कर दिया गया है। चुनाव की घोषणा जिला सहायक निबंधक सहयोग समितियां के पत्रांक संख्या 536 के माध्यम से तिथि घोषित किया गया है। नामांकन की तिथि, प्रपत्र की जांच 26 अक्तूबर, नामांकन आपत्ति और वापसी 27 अक्तूबर, मतदान सात नवंबर को सलैया पैक्स समिति कार्यालय में होगी। चुनाव के लिए संजय कुमार यादव बीसीओ बरही को निर्वाचन पदाधिकारी, अशोक कुमार पाठक सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुख्यालय अनुकल्पित निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं।

