Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड पर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 15 से 17 अक्‍टूबर तक रहेगा असर; जारी हुआ अलर्ट
झारखंड

झारखंड पर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 15 से 17 अक्‍टूबर तक रहेगा असर; जारी हुआ अलर्ट

October 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची।  बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने से झारखंड के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है. तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में तूफान का असर 15 अक्‍टूबर से दिखने लगेगा. चक्रवात के प्रभाव के चलते प्रदेश में 17 अक्‍टूबर तक मौसम का मिजाज तल्‍ख रहने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में लगातार चक्रवाती तूफान उठने के कारण झारखंड में इस बार अच्‍छी बारिश हुई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर खासकर झारखंड के मध्‍य और दक्षिणी हिस्‍सों में देखने को मिलेगा. इसके असर से हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. लेटेस्‍ट मौसम अपडेट के अनुसार, 16 अक्‍टूबर को राज्य के मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिणी हिस्‍सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. वहीं, 17 अक्‍टूबर को प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र का कहना है कि 18 और 19 अक्‍टूबर को बादल छाए रहेंगे.

बंगाल की खाड़ी में पिछले 1 महीने के दौरान कई बार निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन चुका है तो कई बार चक्रवाती तूफान भी आ चुके हैं. बंगाल की खाड़ी में हलचल का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद झारखंड पर भी पड़ता है. इसके कारण इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान शुरुआत में औसत बारिश भी नहीं हुई थी, लेकिन मौसमी दशाओं में अंतर के बाद झारखंड में झमाझम बारिश हुई. इससे जहां पानी की कमी दूर हुई तो दूसरी तरफ किसानों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा है. बता दें कि साइक्‍लोन गुलाब के प्रभाव से झारखंड में मूसलाधार बारिश हुई थी. इससे प्रदेश के कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAIIMS में नौकरी करने का मन बना रहे बिहार-झारखंड के लोगों के लिए काम की खबर!
Next Article भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, तीन और राफेल आएंगे भारत; यहाँ करेंगे लैंड

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.