WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। आधी रात को तीन लोगों ने एक घर में घुसकर एक किराएदार को बुरी तरह पिटाई कर जख्मी कर दिया। जख्मी राजेश राम वर्मा फिलहाल एचएमसीएच में भर्ती होकर इलाजरत है। मामला ओकनी स्थित बड़ा शिव मंदिर के समीप की है। इस सम्बन्ध में जख्मी के पत्नी पूनम वर्मा ने लोहसिंघना थाना में लिखित शिकायत कर मुहल्ले के ही राहुल कुमार रौकी, रिशु कुमार व नरसिंह राम को आरोपित बनाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आवेदन में उक्त आरोपितों पर छेड़खानी व अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

