Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुबह 4ः00 बजे से संध्या 4ः00 बजे तक खोला जायेगा बाबा धाम का पट
झारखंड

सुबह 4ः00 बजे से संध्या 4ः00 बजे तक खोला जायेगा बाबा धाम का पट

December 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नव वर्ष के आगमन को लेकर बाबा मंदिर का किया निरीक्षण

देवघर। नव वर्ष के आगमन को लेकर आज  उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा  श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर मास्क लगाने वाले श्रद्धालुओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रांगण में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं व पुरोहित समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। यदि आप ऐसा नहीं कर सके तो फिर न केवल आप कोरोना की चपेट में आ सकते हो, वरन अन्य दूसरे लोग भी आपके संपर्क में आने से कोरोना प्रभावित हो सकते हैं।

इसके अलावे उपायुक्त  ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण करते हुए बाबा मंदिर प्रभारी   दिनेश कुमार यादव को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं आने वाले नववर्ष व बसंत पंचमी को लेकर श्रद्धालुओं को हर संभव आवश्यक सुविधा के अलावा स्वास्थ्य-व्यवस्था व कोविड नियमों के अनुपालन को पूर्ण रूप से मंदिर प्रांगण में लागू करने का निदेश दिया गया। साथ हीं उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि आने वाले दिनों में नववर्ष, बसंत पंचमी, महाशिवरात्री को लेकर  श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के साथ मास्क की अनिवार्यता मंदिर प्रांगण में पूर्ण रूप से लागू हो, ताकि सभी की बेहतरी का ख्याल रखा जा सके। सबसे महत्वपूर्ण आने वाले पर्व त्यौंहारों को देखते हुए बाबा मंदिर प्रभारी को निदेशित किया गया कि कोविड नियमों के अनुपालन के साथ बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, पेयजल की दुरूस्थ व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रास्थान करें।

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा मंदिर कार्यालय में बैठक कर मंदिर में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, मंदिर कर्मियों को निदेशित किया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ आप सभी अपने स्वास्थ्य का भी बेहतर ख्याल रखें। साथ हीं समय-समय पर कोरोना जांच भी करवाते रहें। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात चीत करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बाबा मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4ः00 बजे से संध्या 4ः00 बजे तक खोला जायेगा।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश यादव, संबंधित दंडाधिकारी, प्रबंधक रमेश परिहस्त एवं मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रश करते पेट में चला गया टूथब्रश, मुश्किल से बची जान
Next Article पड़ोसी महिला से रिश्ता रखने के लिए घर में बनाई गुप्त सुरंग

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.