Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 07:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संकल्प यात्रा में विफलता और भाजपा की हार देख बौखला गए हैं बाबूलाल : सुप्रियो
Headlines

संकल्प यात्रा में विफलता और भाजपा की हार देख बौखला गए हैं बाबूलाल : सुप्रियो

October 12, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी 2024 और आगामी दिनों होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में निश्चित हार को देख कर बौखला गए हैं। कारण केवल यही नहीं है। उनकी संकल्प यात्रा पूरी तरह विफल रही है। न जनता आ रही है, न उनके भाजपा नेता। पूरी तरह अकेले पड़ चुके हैं। यह सब देख कर वे आपा खो चुके हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी अपने पत्र में सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हैं। वो सूत्र कौन हैं, क्या-क्या जानकारी उनको दिए हैं। किस आधार पर पत्र लिखे हैं, यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है। बाबूलाल जान लें, हेमंत सरकार कोई गाजर-मूली नहीं है, जिसे आप और आपके चचा इसे उखाड़ फेंकेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को अपने सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए कि इसी तरह से कर्नाटक के एसआर बोम्मई सरकार को अपदस्थ कर दिया गया था। जो मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो सरकार पूर्ण बहुमत में है, उसे अपदस्थ नहीं किया जा सकता है। बाबूलाल को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आपके पत्र लिखने के एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के गृह मंत्री के साथ नक्सल और विधि व्यवस्था की बैठक में शामिल हुए।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यदि संवैधानिक संस्थाओं को डैमेज करने को लेकर कोई कार्रवाई होनी चाहिए, तो वह भाजपा पर होनी चाहिए। क्योंकि, चार साल में भाजपा नेता प्रतिपक्ष नहीं दे पाई। इसके कारण सरकार कई महत्वपूर्ण फैसला नहीं ले पा रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कक्ष और कुर्सी खाली है। नेता प्रतिपक्ष कई अहम फैसले और निर्णयों पर अपनी सहमति देता है लेकिन इसके कारण कई जरूरी काम ठप से पड़े हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बैंड-बाजा और लाउडस्पीकर बजाने पर रोक, कब से कब तक… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में बैंड-बाजा और लाउडस्पीकर बजाने पर रोक, कब से कब तक… जानें
Next Article कांग्रेस ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की, भाजपा ने किया विकास : बाबूलाल

Related Posts

Headlines

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026
Headlines

CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना, 1.60 लाख खाते में भेजे 112.14 करोड़

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026

CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना, 1.60 लाख खाते में भेजे 112.14 करोड़

October 12, 2026

लातेहार का मुकेश चतरा में करने वाला था बड़ा कांड, कट्टा और 60 गोलियां के साथ धराया

October 12, 2026

PMCH में 2500 बेड का नया अवतार, CM सम्राट ने खोला आधुनिक सुविधाओं का द्वार

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.