Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 02:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन के लफड़े को लेकर मा’रा गया बंधना उरांव, SP क्या बता गये… देखें
झारखंड

जमीन के लफड़े को लेकर मा’रा गया बंधना उरांव, SP क्या बता गये… देखें

June 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बंधना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र हुए बंधना उरांव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम छोटू कच्छप, अघनु मुंडा उर्फ अघनु नगडूवार, अमन लकड़ा उर्फ अनीश उरांव उर्फ लम्बू और कैलाश उरांव बताये गये। छोटू और अघनु रांची के रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया का रहने वाला है। वहीं, अमन और कैलाश का घर लोहरदगा के बेजवाली में है। करीब डेढ़ एकड़ जमीन के लफड़े को लेकर बंधना उरांव की हत्या कर दी गयी थी। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया।

एसपी ने मीडिया को बताया कि बीते 31 मई को करीब 65 साल के बंधना उरांव की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी थी। घर से थोड़ी दूर बांधलता टोंगरी में उनकी डेड बॉडी मिली थी। वे घर में बकरी को बांधकर अपने भांजा के घर जाने की बात कहकर निकले थे। देर तक जब वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गयी और उनकी लाश मिली। मारे गये बंधना उरांव की पत्नी बिरसी उराईन के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और DSP अरविंद कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने तफ्तीश के दरम्यान टेक्निकल सेल की मदद ली और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि सिमलिया के रहने वाले छोटू कच्छप ने करीब डेढ़ एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के लिए बंधना उरांव से एग्रीमेंट किया था। इसके एवज में बंधना उरांव को दो लाख तीस हजार रुपये दिये गये थे। उस जमीन पर जब कभी भी छोटू कच्छप एवं अघनु मुंडा उर्फ अघनु नगडूवार मिलकर काम करने जाते तो बंधना उरांव जमीन का पूरा पैसा मांगने पहुंच जाता। काम नहीं करने देता था। ऐसा कई बार हो चुका था। तब छोटू कच्छप और अघनु मुंडा ने मिलकर बंधना उरांव को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। बंधना का काम तमाम करने के वास्ते पूरी प्लानिंग की गयी। वारदात को अंजाम देने के लिए छोटू और अघनु ने अमन लकड़ा उर्फ अनीश उरांव और कैलाश उरांव से सम्पर्क किया। अमन लकड़ा दागी किस्म का युवक है। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में चार मामले दर्ज हैं। दिन समय सब तय कर लिया गया। पूरी प्लानिंग छोटू कच्छप के घर पर की गयी। तय प्लानिंग के अनुसार बीते 31 मई की शाम छोटू कच्छप ने बंधना उरांव को अपने घर बुलाया। बैठक हुई और फिर बंधना उरांव अपने घर के लिए निकल गया। लौटने के क्रम में अमन लकड़ा एवं कैलाश उरांव ने बंधना उरांव को रास्ते में दबोच लिया। पहले उसका गला दबा दिया और फिर पत्थर से कूच कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस कांड का खुलासा करने में DSP अरविंद कुमार, रातू थानेदार इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह, एसआई प्रियंका कुमारी, संतोष यादव, नवीन शर्मा, अनुरंजन कुमार, छोटू कुमार, विशेश्वर कुमार, अनुप कुमार, एएसआई सुनिल कुमार सिंह, मंटू कुमार सिंह और बलेन्द्र यादव की भूमिका सराहनीय रही।

जमीन के लफड़े को लेकर मारा गया बंधना उरांव, रांची के रुरल SP प्रवीण पुष्कर क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/7A2cyHhIXg

— News Samvad (@newssamvaad) June 5, 2025

इसे भी पढ़ें : बिहार में 16 अधिकारियों का तबादला, IPRD के अपर सचिव बने राजीव सिंह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में 16 अधिकारियों का तबादला, IPRD के अपर सचिव बने राजीव सिंह
Next Article ग्रामीण विकास विभाग ‘इंजीनियर साहब’ अब ACB के शिकंजे में… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.