WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा:- शिलाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम लगनवॉ के समाजसेवी शमीम अंसारी ने कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया ।जिसमें आदिवासी विकास उच्च विद्यालय शिलाडीह के भवन की मरम्मती व वर्ग कक्ष का निर्माण, कुछ महत्वपूर्ण योजना जिसमें लगनवाँ बरसोती नदी में छठ घाट निर्माण, बनवारी टोला महरानिया गढा में पीसीसी निर्माण, जीटी रोड लेंबुवा से आर ई रोड बनवारी शिलाडीह तक मरम्मती कार्य समेत अन्य आवश्यक मामलों पर सांसद अन्नपूर्णा देवी को अवगत कराया ।इन मामलो पर कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया की सभी बिंदु पर बात कर मामले को तथा शीघ्र निपटाने का प्रयास करूंगी।

