WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)| प्रखंड के बहिमर चौक निवासी सह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बिजुल देवी सहित परिवार के चार सदस्य मधुमक्खियों के हमले से जख्मी हो गए। भाजपा नेत्री बिजुल देवी सुबह अपने छत पर टहलने गई थी, जहां उनका दस वर्षीय नाती अनिक कुमार सिंह भी उनके साथ था। छत पर टहलने के क्रम में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
चीख चिल्लाहट सुनकर बिजुल देवी के दो पुत्रों ने कम्बल ओढ़ाकर किसी तरह मधुमक्खियों के चुंगल से दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान बचाने वालों पर भी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जख्मी बिजुल देवी ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को इसकी सूचना दी और तत्काल इलाज के लिए सभी घायलों के साथ एचएमसीएच पहुंची। जहां विधायक श्री जायसवाल के निर्देश पर मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का इलाज कराया।

